मुँह का कैंसर(oral/mouth cancer) जिसे अंग्रेजी में ओरल कैंसर भी कहते है एक गंभीर बीमारी है। यह कैंसर का सबसे आम प्रकार है। अधिकतर यह उन लोगो में होती है नशीले पदार्थो का सेवन करते है। इसकी कम जानकारी होने के वजह से इसके इलाज में देरी हो जाती है। आईये जानते है यह कैसे होती है मुँह के कैंसर का घरेलु इलाज और डाइट क्या हो सकता है –
मुँह का कैंसर कैसे होता है – what is oral cancer in hindi
मुँह का कैंसर व्यक्ति के मुँह के अंतर्गत आने वाले हिस्से जैसे – जबड़े, दांत के नीचे, जीभ, होठ, मसूड़े, तालू में होता है। ज्यादातर यह तम्बाकू जैसी नशे वाले चीज़ों के अधिक सेवन से होता है पर दूसरे कारणों से भी कभी-कभी हो जाता है।
मुँह का कैंसर होने के कारण – reasons of oral cancer in hindi
कभी-कभी नशीले चीज़ों के सेवन न करने वालों को भी होता है और ये होते है निम्न वजहों से जैसे –
अल्ट्रा वॉइलेट रेज़ से
अधिक शराब पीने से
अधिक तम्बाकू
मौखिक सेक्स करने से
कुछ विशेष प्रकार की दवाईयों के सेवन से
अनुवांशिकी होना
मुँह का कैंसर होने के शुरुवाती लक्षण – symtoms of oral or mouth cancer
मुँह के कैंसर (oral cancer) होने पर कुछ तरह के लक्षण दिखते है –
खाना खाने में दिक्कत होना
पूरा मुँह न खुलना
जबड़े के पास कोई निशान दिखाई देना जो लाल या सफ़ेद रंग(लियुकोप्लेकिया) के हो सकते है
दाढ़ के आस-पास गांठ जैसा महसूस होना
कभी-कभी मुँह से खून आना
आवाज में परिवर्तन
मुँह से गंध आना
जीभ पर छाले होना
मुँह के कैंसर का इलाज – treatment of mouth or oral cancer
यदि कैंसर का पता शुरुवात में ही चल जाये तो इलाज से ठीक हो जाता है –
कैंसर सेल्स को हटाने के लिए सर्जरी की जाती है क्योंकि यह अन्य कैंसर के इलाज से आसान होता है इसलिए सर्जरी में आसानी होती है।
कैंसर के प्रारंभिक स्टेज में दवाईयों द्वारा इलाज करने का प्रयास किया जाता है। इसके साथ ही रेडिओ थेरेपी से भी मुँह के कैंसर का इलाज किया जाता है।
कीमोथेरेपी तो कैंसर के लिए प्रचलित है। इसमें कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं को मारा जाता है।
मुँह के कैंसर से बचाव के लिए घरेलू उपाय – natural ways to prevent oral cancer in hindi
मुँह के कैंसर (mouth cancer) के उपचार के लिए घरेलू उपायों को कैंसर के शुरुवात में उपयोग किया जाता है पर इसके सहारे नहीं बैठना है सम्पूर्ण इलाज आवश्यक है –
सबसे पहले रोगी को सभी नशीली पदार्थो को खाना छोडना होता है।
होठों को तेज धूप से बचाये
बैलेंस डाइट करे।
भोजन में विटामिन c, a, e शामिल करें जो कैंसर सेल्स के वृद्धि को रोकती है क्योंकि ऐस फल और सब्जिया में कीमोथेरेपीके गुण होते है।
कुछ तर्क हल्दी और तुलसी के पाउडर को मुँह के कैंसर के इलाज के लिए कहते है पर इसे चिकित्सक के परामर्श पर ही करे।
यहाँ दी सभी जानकारिया सामान्य है किसी भी उपाए के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करे।
मुँह का कैंसर हो जाये तो क्या खाये – food for oral and mouth cancer in hindi
मुँह का कैंसर होने पर इस तरह के पदार्थ खाये
तरल आहार अधिक लें इससे खाने में आसानी होगी।
ऑपरेशन के बाद रोगी को प्रोटीन, विटामिन युक्त आहार खाने चाहिए क्योंकि इलाज के दौरान कमजोरी आ जाना स्वाभाविक है।
नट्स खाये इसमें सेलेनियम होता है।
खाने में हल्दी का प्रयोग करे।
अंगूर, गाजर, पपीता खाये
निष्कर्ष
यहाँ मुँह का कैंसर (oral cancer )कैसे होता है, लक्षण, बचाव और ऐसे में क्या खाना चाहिए के लिए सामान्य जानकारी दी गयी है आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।
Alsi se vajan kaise kam kare -अलसी के बीज (फ्लैक्ससीड) डाइट में हेल्दी विकल्प हो सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि यह वजन घटाने में भी यह प्रभावी है। एक समीक्षा के अनुसार, कुछ पौधों में पाए जाने वाले पॉलीफेनॉल्स यौगिक, स्वास्थ्य और वजन सकारात्मक असर डाल सकते हैं। अलसी को भी पॉलीफेनॉल्स…
पहले महिलाओं में अनियमित पीरियड्स कभी कभार ही होता था लेकिन आज यह बहुत आम परेशानी बन गयी है . सामान्यतः मासिक चक्र 28 से 32 दिनों के अन्दर आते है, लेकिन यदि इससे पहले या बाद में आने लगे तो इसे अनियमित माहवारी (इर्रेगुलर पीरियड्स) कहते है . patanjali ayurvedic medicine for irregular periods in…
Patanjali jwar nashak kwath डॉक्टरी पर्चे के बिना मिलने वाली एक आयुर्वेदिक दवा है, जो मुख्य रूप से चिकनगुनिया, बुखार, जोड़ो में दर्द, मलेरिया, डेंगू, की समस्या के इलाज के लिए उपयोगी है। Patanjali jwar nashak kwath को कुछ दूसरी समस्याओं के लिए भी उपयोग किया जा सकता है। इनके बारे में नीचे विस्तार से…
पुरुषों के लिए गाजर लाभ- गाजर में पाया जाना वाला बीटा कैरोटीन एक प्राकृतिक औषधि जो पुरुषों के लिए बहुत लाभदायक है। पुरुषों को दिन में एक बार गाजर अवश्य खाना चाहिए। यह कई बीमारियों से लड़ने में शक्ति प्रदान करता है। आर्टिकल में जानिए खास पुरुषों के लिए गाजर खाने के क्या फायदे हो…
Diabetic foot ulcer in hindi डाइबिटीज़ के मरीजों को पैरों में अल्सर की समस्या होने का खतरा अधिक रहता है, पैरो की यह समस्या अक्सर दो कारणों से होती है – नर्व या तंत्रिका सम्बन्धी छति (न्यूरोपैथी ) और रक्त के संचार में गड़बड़ी। आईये जानते है डाइबिटिक फुट अल्सर की जानकारी – डाइबिटिक फुट अल्सर कैसे होता है – how does diabetic…
Ashtanga Yoga In Hindi महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित अस्टांग योग कोई धार्मिक सम्प्रदाय या पंथ नहीं है बल्कि यह जीवन की सम्पूर्णता है। इस योग का पालन कर जीवन और राष्ट्र में शांति स्थापित की जा सकती है क्योंकि यह अध्यात्म, विज्ञानं, मानवता और धर्म के क्षेत्र में खरा उतरा है। आइये जाने अष्टांग योग…