मुँह का कैंसर(oral/mouth cancer) जिसे अंग्रेजी में ओरल कैंसर भी कहते है एक गंभीर बीमारी है। यह कैंसर का सबसे आम प्रकार है। अधिकतर यह उन लोगो में होती है नशीले पदार्थो का सेवन करते है। इसकी कम जानकारी होने के वजह से इसके इलाज में देरी हो जाती है। आईये जानते है यह कैसे होती है मुँह के कैंसर का घरेलु इलाज और डाइट क्या हो सकता है –
मुँह का कैंसर कैसे होता है – what is oral cancer in hindi
मुँह का कैंसर व्यक्ति के मुँह के अंतर्गत आने वाले हिस्से जैसे – जबड़े, दांत के नीचे, जीभ, होठ, मसूड़े, तालू में होता है। ज्यादातर यह तम्बाकू जैसी नशे वाले चीज़ों के अधिक सेवन से होता है पर दूसरे कारणों से भी कभी-कभी हो जाता है।
मुँह का कैंसर होने के कारण – reasons of oral cancer in hindi
कभी-कभी नशीले चीज़ों के सेवन न करने वालों को भी होता है और ये होते है निम्न वजहों से जैसे –
अल्ट्रा वॉइलेट रेज़ से
अधिक शराब पीने से
अधिक तम्बाकू
मौखिक सेक्स करने से
कुछ विशेष प्रकार की दवाईयों के सेवन से
अनुवांशिकी होना
मुँह का कैंसर होने के शुरुवाती लक्षण – symtoms of oral or mouth cancer
मुँह के कैंसर (oral cancer) होने पर कुछ तरह के लक्षण दिखते है –
खाना खाने में दिक्कत होना
पूरा मुँह न खुलना
जबड़े के पास कोई निशान दिखाई देना जो लाल या सफ़ेद रंग(लियुकोप्लेकिया) के हो सकते है
दाढ़ के आस-पास गांठ जैसा महसूस होना
कभी-कभी मुँह से खून आना
आवाज में परिवर्तन
मुँह से गंध आना
जीभ पर छाले होना
मुँह के कैंसर का इलाज – treatment of mouth or oral cancer
यदि कैंसर का पता शुरुवात में ही चल जाये तो इलाज से ठीक हो जाता है –
कैंसर सेल्स को हटाने के लिए सर्जरी की जाती है क्योंकि यह अन्य कैंसर के इलाज से आसान होता है इसलिए सर्जरी में आसानी होती है।
कैंसर के प्रारंभिक स्टेज में दवाईयों द्वारा इलाज करने का प्रयास किया जाता है। इसके साथ ही रेडिओ थेरेपी से भी मुँह के कैंसर का इलाज किया जाता है।
कीमोथेरेपी तो कैंसर के लिए प्रचलित है। इसमें कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं को मारा जाता है।
मुँह के कैंसर से बचाव के लिए घरेलू उपाय – natural ways to prevent oral cancer in hindi
मुँह के कैंसर (mouth cancer) के उपचार के लिए घरेलू उपायों को कैंसर के शुरुवात में उपयोग किया जाता है पर इसके सहारे नहीं बैठना है सम्पूर्ण इलाज आवश्यक है –
सबसे पहले रोगी को सभी नशीली पदार्थो को खाना छोडना होता है।
होठों को तेज धूप से बचाये
बैलेंस डाइट करे।
भोजन में विटामिन c, a, e शामिल करें जो कैंसर सेल्स के वृद्धि को रोकती है क्योंकि ऐस फल और सब्जिया में कीमोथेरेपीके गुण होते है।
कुछ तर्क हल्दी और तुलसी के पाउडर को मुँह के कैंसर के इलाज के लिए कहते है पर इसे चिकित्सक के परामर्श पर ही करे।
यहाँ दी सभी जानकारिया सामान्य है किसी भी उपाए के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करे।
मुँह का कैंसर हो जाये तो क्या खाये – food for oral and mouth cancer in hindi
मुँह का कैंसर होने पर इस तरह के पदार्थ खाये
तरल आहार अधिक लें इससे खाने में आसानी होगी।
ऑपरेशन के बाद रोगी को प्रोटीन, विटामिन युक्त आहार खाने चाहिए क्योंकि इलाज के दौरान कमजोरी आ जाना स्वाभाविक है।
नट्स खाये इसमें सेलेनियम होता है।
खाने में हल्दी का प्रयोग करे।
अंगूर, गाजर, पपीता खाये
निष्कर्ष
यहाँ मुँह का कैंसर (oral cancer )कैसे होता है, लक्षण, बचाव और ऐसे में क्या खाना चाहिए के लिए सामान्य जानकारी दी गयी है आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।
सात्विक भोजन पौष्टिक, शुद्ध, हल्का और सुपाच्य आहार होता है, जो शरीर, आत्मा और मन को शांति प्रदान करता है। भगवद गीता के अनुसार, सात्विक आहार बल, आयु और सेहत को बढ़ाता है। इसमें सब्जियां, मौसमी ताजे फल, घी, सूखे मेवे, अनाज आदि शामिल होते है। यह पाचन को सुधारता है और प्रतिरोधक छमता मजबूत…
नागफनी फल को “प्रिकली पीयर” (Prickly Pear) भी कहते है, यह न सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि कई स्वास्थ्य फायदे भी होते हैं। इसमें कई जरूरी विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट्स और खनिज पाए जाते हैं, जो पोषण प्रदान कर शरीर को स्वस्थ रखते हैं। आइए जाने नागफनी के फल(nagfani fruit) खाने के फायदे और सेवन…
भीमसेनी कपूर क्या है? भीमसेनी कपूर(bheemseni camphor) उपचार में उपयोग होने वाला एक प्राकृतिक आयुर्वेद औषधीय पदार्थ है। यह सामान्य कपूर से अधिक बेहतर और शुद्ध होता है। इसे सेवन योग्य कपूर भी कहा जाता है। आइये जाने bhimesni kapoor खास फायदे और नुकसान एवं इसके इस्तेमाल करने का तरीका। कपूर और भीमसेनी कपूर में…
प्राकृतिक चिकित्सा(Naturopathy) तन और मन सहित समग्र स्वास्थ्य दृष्टिकोण को अपनाती है। प्राकृतिक चिकित्सा घरेलु उपाय, योग, व्यायाम, स्वस्थ आहार, हर्बल चिकित्सा, धूप, तनाव प्रबंधन और स्वस्छता और तजा पानी के नीव पर आधारित है जो स्वस्थ जीवनशैली जीने की प्रेरणा देती है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे प्राकृतिक चिकित्सा के प्रकार, सिद्धांत और लाभ। …
Hamdard Habbe Seen एक यूनानी दवा है जो बिना डॉक्टरी पर्चे के मिल सकती है। यह मुख्य रूप से गले के संक्रमण के लिए उपयोग की जाती है। इसके अतिरिक्त अन्य कुछ कुछ समस्याओ जैसे- लेरिन्जाइटिस, इओसिनोफिलियाके वजह से हुई खांसी, प्रतीक्षा प्रणाली को मजबूत करने और गले की सूजनकी सूजन के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता…
पुरुष छाती की चर्बी बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे गायनेकोमास्टिया (हार्मोनल असंतुलन), खराब जीवनशैली, अधिक वजन, या अनियमित लाइफस्टाइल आदि। इसे दूर करने के लिए नीचे दिए कुछ घरेलू उपाय मददगार हो सकते हैं। लेकिन समस्या यदि गंभीर है तो चिकित्सक अवश्य दिखाए। पुरुष छाती की चर्बी क्यों बढ़ती है? आपने…