|

सुबह खाली पेट वजन बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थो की जानकारी

सभी की बॉडी टाइप अलग होती है लेकिन उन्ही में से कुछ लोग कितना भी खाए है लेकिन शरीर में नहीं लगता है।  जिस तरह वजन घटना एक चुनौती है उसी प्रकार वजन बढ़ाना(weight gain in hindi) भी बहुत मुश्किल होता है खसकार उनके लिए जिनका शरीर कमजोर और सूखे की हालत में होता है। यहाँ जानिए वजन बढ़ाने के लिए क्या खाये और इससे सम्बंधित अन्य जानकारियां।

चित्र में-वजन बढ़ाने वाली दुबली लड़की
वजन बढ़ाने

स्वस्थ और भरा शरीर हर कोई पाना चाहता है लेकिन हेल्दी तरीके से इस उद्देश्य को पूरा करना अधिक महत्वपूर्ण है, तो ऐसा क्या सुबह खाली पेट सेवन जिससे वजन भी बढ़े और ऊर्जा का स्तर भी।

स्वस्थ वजन बढ़ाना एक रणनीतिक योजना हो सकती है उसे अपने लाइफस्टाइल में शामिल करना जरुरी है। आपको न्यूट्रिशन पर ध्यान देना होगा न की अत्यधिक कैलोरी पर, अधिक ऊर्जा अस्वास्थ्यकर वसा संचय से भी बचना होगा और उससे भी अधिक जरुरी बात की जब मन से करने का विचार उत्पन्न होगा तभी इसे करना सरल होगा नहीं तो बोझ लग सकता है।

सुबह खाली पेट क्या खाने से वजन बढ़ता है-

केला और दूध 

केला कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट और पोटेशियम युक्त पौष्टिक फल है।  इसे दूध के साथ सेवन करने से कैल्शियम की प्राप्ति होती है इस तरह यह बेहतर कॉम्बिनेशन है जो आपका वजन बढ़ाने में सहायक हो सकता है।

सेवन का तरीका:

दो पके केले को एक गिलास गुनगुने दूध के साथ पिए।  इसमें विकल्प के तौर पर शहद मिलाया जा सकता है।

नट्स और सूखे मेवे 

अखरोट, किशमिश, बादाम, खजूर जैसे नट्स और ड्राई फ्रूट्स विटामिन बी, ई, और ओमेगा-3 से सम्पन्न हेल्दी फैट्स और हाई कैलोरी जो बॉडीको जरूरी पोषण प्रदान कर वजन बढ़ाने में मकारगर है।

सेवन का तरीका:

एक मुट्ठी में ड्राई फ्रूट्स और नट्स लेकर इसे सुबह खाये या इसे रात भिगो कर रख दे और सुबह खाये इससे अधिक पोषक तत्व मिलता है और सरलता से पच भी जाता है।

3. गुड़ और घी 

घी और गुड़ सेवन के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा यह न सिर्फ वजन बढ़ाने के लिए बल्कि हेल्दी फैट्स के लिए बी जाना जाता है। इससे एनर्जी के साथ आयरन और मिनिरल्स भी मिल जाते है।

सेवन का तरीका:

एक चम्मच देसी गुड़ में आधा चम्मच शुद्ध घी मिलाकर सुबह खा सकते है। इससे डायजेस्टिव पावर भी बेहतर होती है।

शकरकंद

शकरकंद में प्राकृतिक मिठास होती है जो हेल्दी कैलोरी प्रदान करने के साथ पोटेशियम, विटामिन ए जैसे अन्य न्यूट्रिशन दे सकती है।  इसे एनर्जी भी कह सकते है जो इंस्टेंट ऊर्जा प्रदान करती है।

सेवन का तरीका:

शकरकंद को उबाल कर, भून कर या सूप में डालकर खाया जा सकता है।  इसे सिमित मात्रा में ही खाये खासकर यदि मधुमेह की समस्या है।

सफ़ेद आलू

सफ़ेद आलू कार्बोहाइड्रेट और अधिक कैलोरी का बिहार स्रोत है इसे स्वस्थ वास् में पकाने से इसके फाये मिल सकते है।  एक मध्यम आलू से करीब 110 कैलोरी प्राप्त होती है इसलिए सिमित तरीके से ही खाये।

सेवन का तरीका:

आलू को जैतून के तेल में पका कर साइड डिश या मुख्य व्यंजन के तौर पर खा सकते है।

नट बटर

काजू का मक्खन, मूंगफली का मक्खन और बादाम का मक्खन नट्स मक्खन होते है इनमे स्वस्थ वसा और कैलोरी घनी होती है।

सेवन का तरीका:

इन्हे टोस्ट, फल, होल ग्रेन ब्रेड के साथ ले सकते है। नट बटर एक बढ़िया स्नैक्स बन सकता है।

एनर्जी बार

एनर्जी बार इंस्टेंट प्रदान करती है लेकिन साथ ही कैलोरी में उच्च होती है। यदि आप नटस, ड्राई फ्रूट्स एयर ओट्स से बने एनर्जी बार खाते है तो आपको थोड़े पोषक तत्व मिलने के साथ वजन में भी वृद्धि हो सकती है।

स्मूदी

दूध में नट बटर, प्रोटीन पाउडर, फल, सब्जियों को मिलकर तैयार किया गया एक उच्च कैलोरी के स्नैक्स है जो बहुत से न्यूट्रिशन देने के साथ ही कैलोरी में भी अधिक होता है।

सेवन का तरीका:

सेहत के लिए बहुत ही अच्छा स्त्रैक्स होता है इसे ब्रेकफास्ट या शाम को ले सकते है।

 एवोकाडो फल 

एवाकाडो विटामिन ए, सी, कैलोरी और हेल्दी फैट्स से संपन्न फल होता है।  यदि वेट गेन कर रहे है तो इस फ्रूट को अपने डाइट में शामिल करे।

सेवन का तरीका:

एवाकाडो फ्रूट को स्लाइसेस में काटकर इसपर हल्का नमक छिड़कर खा सकते है या करके गुआकामोल बनाएँ जिसमे इसे मैश करना होता है।

उबले अंडे

उबले कठोर अंडे स्वस्थ वसा और प्रोटीन का स्रोत हैं। यह बहुत जल्दी बन जाते है। वेट गेन में यह बहुत सहायक हो सकते है।

सेवन का तरीका:

उबले अंडो को नाश्ते में खा सकते है जिससे आपको अधिक से अधिक पोषण मिले और हेल्दी कैलोरी मिले।

Motapa kaise badhaye-दुबला पतला शरीर मोटा कैसे बनाएं? घरेलू उपाय

क्या गुड़ खाने से वजन बढ़ता है?

यदि गुड़ का सेवन अधिक करते है तो वजन बढ़ता है लेकिन स्वस्थ तरीका नहीं है इसलिए सिमित मात्रा में खाये जिससे इसके फायदे मिलने के साथ ही वजन में भी वृद्धि हो।

निष्कर्ष

इस लेख में सुबह खाली पेट क्या खाने से वजन बढ़ता है के बारे में सामान्य जानकारी प्रदान की गयी है।  वजन हमेशा हेल्दी तरीके से ही बढ़ाना चाहिए न की जंक का सेवन करके यदि ऊपर बताये गए किसी भी खाद्य पदार्थ से आपको कोई समस्या है तो उसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह ले।

अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल

वजन बढ़ाने के लिए कितनी रोटी खानी चाहिए

रोटी खाना अच्छी बात हो सकती है यदि वजन बढ़ा रहे है तो चावल थोड़ा सा कम करके एक रोटी डाइट में बढ़ा सकते है।

सबसे जल्दी वजन क्या खाने से बढ़ता है?

हाई कैलोरी वाले पदार्थो का सेवन करके वजन बढ़ाया जा सकता है बस ध्यान दे कि वह स्वस्थ वसा हो।  आप अधिक वसा वाली मछली, ड्राई फ्रूट्स, स्मूदी, नट बटर आदि का स्वान बढ़ाये।

 

 

Similar Posts