अगर मैं रोज़ शतावरी पाउडर खाऊं तो क्या होता है? महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए

शतावरी (Shatavari) या सतमूल एक पावरफुलआयुर्वेदिक औषधि है जिसे “कई रोगों की जड़ के इलाज के लिए” कहा गया है। यह पुरुषों-महिलाओं दोनों के शरीर में हार्मोनल संतुलन बनाने वाले टॉनिक का काम करती है।
1. अगर मैं रोज़ शतावरी खाऊं तो क्या होता है? (पुरुष और महिलाएं दोनों के लिए)
महिलाओं के लिए शतावरी के फायदे:
- मासिक धर्म नियमित करने मदद करती है
- हार्मोन बैलेंस में सहायक
- गर्भधारण और स्तनपान के दिनों में मदद करती है
- थकान, त्वचा संबंधी, और कमजोरी की समस्याएं कम करती है।
- PMS केदौरान होने वाले मूड स्विंग्स में आराम
- थकान में राहत और त्वचा में निखार
- डिलीवरी के बाद दूध उत्पादन में मदद करे।
सावधानी – गर्भावस्था के समय सेवन करने से पहले चिकित्सक की सलाह ज़रूर लें।
पुरुषों के लिए फायदे:
- वीर्य की गुणवत्ता में सुधार: शुक्राणुओं की गतिशीलता और संख्या बढ़ाती है।
- यौन शक्ति में वृद्धि: यह एक नेचुरल aphrodisiac है जो लैंगिक कमजोरी दूर करता है।
- दिमागी शांति: इसके एडेप्टोजेनिक गुण तनाव, नींद की समस्या और चिंता में राहत देती है।
- शरीर में ताकत बढ़ाये: रोज़ सेवन से करने से मसल स्ट्रेंथ स्टैमिना बढ़ती है।
- प्रोस्टेट हेल्थ: यह प्रोस्टेट ग्लैंड को स्वस्थ रखने में सहायक है।
नोट – वर्कआउट के बाद या रोज़ रात को एक चम्मच शतावरी पाउडर गुनगुने दूध के साथ ले सकते है।
3 महीने सेवन के बादअच्छे परिणाम दिखाई देंगे। लेकिन दसन से पहले डॉक्टर से अवश्य पूछे।
2. शतावरी पाउडर कब और कैसे खाएं? (Men & Women)
सही सेवन विधि:
- गुनगुने दूध के साथ 1 चम्मच शतावरी चूर्ण मिलाकर लें।
- जिनको दूध पसंद नहीं, शहद के साथ ले सकते हैं।
- समय:
- महिलाएं — खाली पेट सुबह या रात को सोने से पहले
- पुरुष — रात में या व्यायाम के बाद
सेवन समय अवधि:
1 से 3 महीने तक कम से कम नियमित रूप से लेने पर असर दिखाई देता है य डॉक्टर द्वारा जैसा निर्देशत हो।
कुलथी की दाल से पथरी का इलाज और इसे कैसे खाये ?
3. शतावरी कितने दिन में असर करती है?
शतावरी का सर धीरे लेकिन लम्बे समय तक रहता है। परिणाम दिखने में 15 से लेकर 3 महीने भी लग सकते है और कुछ इस प्रकार के रिजल्ट के तौर दिख सकते है जैसे –
पहले २० दिन में – पाचन, नींद और एनर्जी में सुधार
अगले एक महीने में – यौन शक्ति और हार्मोनल संतुलन में सुधार
अगले तीन महीनो में -पीरियड्स नियमितता,फर्टिलिटी में सुधार
5. गर्भावस्था में शतावरी के फायदे महिलाओं के लिए (Pregnancy & Fertility)
🌼 प्रमुख लाभ:
- गर्भाशय(ovary) को मजबूत करती है
- गर्भधारण की संभावना बढ़ाये
- प्रेग्नेंट महिलाओं को पोषण दे
- डिलीवरी के बाद अधिक दूध उत्पादन में मदद करती है
7. शतावरी के दुष्प्रभाव क्या हैं? (Men & Women)
हालाँकि शतावरी एक प्राकृतिकजड़ी-बूटी है, लेकिन हर किसी का स्वस्थ स्थिति एक जैसी नहीं होती है इस लिए हो सकता हिअ कुछ लोगो पर यह अलग प्रभाव दी खाये लेकिन ऐसा सुनने या देखने को कम हो मिलता है।
संभावित कुछ साइड इफेक्ट्स:
- पेट फूलना या गैस
- त्वचा एलर्जी (रैश या खुजली)
- ब्लड शुगर लो होना
- हॉर्मोनल दवाओं से इंटरैक्ट कर सकता है।
सावधानी:
- गर्भवती महिलाएं अपने डॉक्टर से पूछकर ही सेवन करें
- हार्मोनल या प्रोस्टेट की समस्या से जूझ रहे पुरुषों चिकित्सक से सलाह लें।