माँ का दूध कैसे बढ़ाएँ? 10 असरदार घरेलू उपाय, वैज्ञानिक तथ्य और आहार की जानकारी
मां का दूध (Breast Milk) शिशु के लिए सबसे पौष्टिक आहार(niutritious food) होता है। कई बार नई माताओं को यह चिंता रहती है कि उनमे दूध कम बन रहा है या फिर बच्चा पेट भर के भी नहीं पी पा रहा। आइए जानते हैं कि — क्या खाने से दूध बढ़ता है(Breast milk badhane ke liye kya khayen), स्तन में दूध बढ़ाने सबसे तेज़ तरीका क्या है, और स्तन में कितनी जल्दी फिर से भरते हैं।

क्या खाने से मां का दूध ज्यादा होता है?
कुछ खाद्य पदार्थ को पोषण विज्ञान और पारंपरिक दोनों में दूध बढ़ाने में सहायक माना गया है:
✔️ दूध बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ
- सौंफ
- मेथी दाना (Fenugreek)
- जीरा
- शतावरी (आयुर्वेद में प्रसिद्ध)
- ओट्स (दलिया)
- बाजरा
- मूंग दाल
- हरी पत्तेदार सब्जियां
- अलसी और तिल
- दूध और पनीर
- देसी घी (संतुलित मात्रा में)
👉 नोट: माँ को पर्याप्त पानी (दिन में 8 से 10 गिलास) जरूर पीना चाहिए।
माँ के दूध को बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?
एक संतुलित आहार में यह शामिल हो:
- प्रोटीन – दाल, अंडा, पनीर
- आयरन – पालक, चुकंदर
- कैल्शियम – दूध, तिल
- हेल्दी फैट – नट्स, घी
- फाइबर – साबुत अनाज
नोट: दिन में 5–6 बार छोटे-छोटे भोजन लें। बहुत कम खाने या खाली पेट होने से दूध की मात्रा कम हो सकती है।
महिलाओं की कमजोरी के लिए आयुर्वेदिक टॉनिक और घरेलू उपाय
स्तन दूध बनाने का सबसे तेज़ तरीका क्या है?
बार-बार बच्चे को स्तनपान कराना (On-demand feeding)
जितनी बार बच्चा दूध पीता है उतनी बार शरीर को और दूध बनाने का सिग्नल मिलता है।
इसके अलावा:
- बच्चे को सही latch करवाए
- स्ट्रेस कम करे
- पर्याप्त और अच्छी नींद ले
- दोनों स्तनों से दूध पिलाना
⚠️ कोई भी दवा या supliment खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
क्या काजू से स्तन का दूध बढ़ता है?
काजू में हेल्दी फैट और प्रोटीन होते हैं, जो माँ की ऊर्जा(energy) और पोषण को सुधारते हैं।
👉 सीधे तौर पर तो काजू स्तन के दूध को “तेज़ी से” नहीं बढ़ाता, लेकिन संतुलित और सिमित मात्रा में काजू खाने से शरीर मजबूत रहता है, जिससे दूध उत्पादन सहायता हो सकती है।
दिन में 4 से 5 काजू पर्याप्त हैं।
स्तन कितनी जल्दी फिर से भर जाते हैं?
स्तन पूरी तरहसे खाली नहीं होते। उसमे दूध लगातार बनता रहता है।
- आमतौर पर 20 से 30 मिनट में पुनः दूध बनना शुरू हो जाता है।
- 1–2 घंटे में ही स्तन फिर से भरे हुए महसूस हो सकते हैं।
- शुरुआत के महीनों में दूध अधिक जल्दी बनता है।
💡 स्तन जितना ज्यादा खाली होगा, उतनी ही तेजी से दूध बनेगा।
महत्वपूर्ण सुझाव
- स्ट्रेस और चिंता दूध प्रोडक्शन कम कर सकती है।
- हर महिला का शरीर अलग होता है तो खुद को दोष न दें।
- दूध बहुत कम लग रहा है और अगर बच्चे का वजन नहीं बढ़ा तो लैक्टेशन कंसल्टेंट या स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलें।
निष्कर्ष
माँ का दूध कैसे बढ़ाएँ? इसके संबंध में यहाँ केवल सामान्य जानकारी दी गयी आप चाहे तो किसी महिला डॉक्टर से सम्पर्क कर सकती है स्वयं से कोई दवा या समग्री न खाये। स्वस्थ आहार स्तन दूध को बढ़ावा दे सकता है।