सबसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट वाले खाद्य पदार्थ, फल और सब्जियां
Sabse Jyada Antioxidant Kisme Hota Hai हम प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, जिंक इत्यादि के बारे में सोचते है जो की शरीर के लिए जरुरी है लेकिन क्या हम एंटीऑक्सीडेंट के तरफ कभी ध्यान देते है यह भी उतना ही आवश्यक है जितना की वे सभी, यह हमारे कोशिकाओं को क्षति होने से बचाने के साथ ही अन्य फायदे देते है जो आर्टिकल में बताया जा रहा है जानिए एंटीऑक्सीडेंट युक्त भोजन के फायदे, फल और सब्जियां।

एंटीऑक्सीडेंट भोजन क्या हैं?
एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) शरीर में मौजूद मुक्त कण या फ्री रेडिकल्स (हानिकारक ऑक्सीजन अणु) को निष्क्रिय करने वाले पोषक तत्व होते हैं। ये फ्री रेडिकल्स कोशिकाओं को क्षति पहुँचाते हैं, जिससे उम्र का पहले से जल्दीदिखाई देने लगता है और अन्य तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
👉 इसलिए शरीर को अंदर से सुरक्षा प्रदान करने वाले एंटीऑक्सीडेंट युक्त भोजन करना चाहिए जो कि एंटी-एजिंग एजेंट की तरह काम करता है।
एंटीऑक्सीडेंट की कमी से क्या होता है?
एंटीऑक्सीडेंट की कमी से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस तो बढ़ता ही है, लेकिन अन्य निम्नलिखित समस्याएँ हो सकती हैं –
- त्वचा पर झुर्रियाँ और दाग
- समय से पहले बुढ़ापा (Premature Aging)
- बाल झड़ना और थकान महसूस होना
- इम्यून सिस्टम कमजोर होना
- हृदय रोग और मधुमेह का खतरा
- कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की संभावना
सबसे ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट किसमें होता है?
निम्न चीज़ों में सबसे अधिक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं –
- ब्लैकबेरी और ब्लूबेरी
- ग्रीन टी
- डार्क चॉकलेट (70% कोको)
- कच्ची सब्जियों के जूस
- अनार
- आंवला(Indian Gooseberry)
- अखरोट और बादाम
इनमें मौजूद बीटा-कैरोटीन , विटामिन C, E, और फ्लेवोनॉयड्स शरीर की सेल्स को सुरक्षा देते हैं।
Top 10 best green tea in india:भारत में सबसे अच्छी ग्रीन टी कौन सी है?
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल
- अमला – विटामिन C का सबसे अच्छा स्रोत
- ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी – त्वचा को ब्राइट बनाते हैं
- अनार – रक्त को शुद्ध करता है और कोशिकाओं को मजबूत बनाता है
- संतरा, नींबू और मौसमी – फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा करते हैं
- सेब – लिवर और हार्ट के लिए फायदेमंद
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सब्जियां
- पालक और मेथी – आयरन और विटामिन E से भरपूर
- ब्रोकली – डिटॉक्सिफिकेशन में सहायक
- गाजर – बीटा कैरोटीन का सबसे बढ़िया स्रोत
- लहसुन और प्याज – नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक प्रॉपर्टीज वाले
- टमाटर – लाइकोपीन की भरपूर मात्रा, कैंसर से बचाव में सहायक
High Protein Vegetables in hindi-9 सबसे ज्यादा प्रोटीन वाली सब्जी कौन सी है?
एंटीऑक्सीडेंट कब लेना चाहिए?
एंटीऑक्सीडेंट का सेवन नियमित रूप से दिन में करें –
- सुबह खाली पेट नींबू पानी लेना और ताजा फल सबसे अच्छा है।
- दोपहर के भोजन में हरी सब्जियां, सलाद या ग्रीन टी ले।
- रात के खाने में एंटीऑक्सीडेंट युक्त सूप या कोई हर्बल चाय साथ में हल्का भोजन ले सकते हैं।
👉 ध्यान रखें — एंटीऑक्सीडेंट का असर तभी महसूस होता है जब डेली वाले वाले भोजन के साथ नियमित रूप से लेते रहे, न कि केवल सप्लिमेंट्स की तरह।
20 सबसे अधिक प्रोटीन वाले चीज़ों की लिस्ट-high protein food chart in hindi
निष्कर्ष (Conclusion)
सबसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट कोई एक नहीं है बल्कि कई खाद्य पदार्थो में पाया जाता है और के अन्य न्यूट्रिशन भी प्राप्त होते है। यह न सिर्फ इम्युनिटी में स्ट्रांग करता है बल्कि मेन्टल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर दिखाता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फ्रूट्स, वेजटेबल्स को आप अपने दैनिक आहार में शामिल कर सकते है यदि आप प्रेग्नेंट है या किसी पदार्थ सबमंधी दिक्कत है तो पहले अपने डॉक्टर से बात करे फिर सेवन करे।