नमक के अलावा आयोडीन के सर्वोत्तम स्रोत क्या है?

आयोडीन के सर्वोत्तम स्रोत (iodine rich food list in hindi)- न सिर्फ थायराइड हार्मोन के लिए आवश्यक है बल्कि आहार अपना कार्य अच्छी तरह करे इसके लिए आयोडीन पर्याप्त मात्रा में शरीर में होना चाहिए। समुद्री इलाको और कुछ देशो के भोजन में आयोडीन हो सकता है लेकिन जो लोग इस प्रकार का भोजन नहीं खाते है उन्हें कुछ पदार्थो में आयोडीन मिल सकता है।

आयोडीन के सर्वोत्तम स्रोत-पालते में विभिन्न प्रकार के फल
               आयोडीन के सर्वोत्तम स्रोत

नमक में आयोडीन तो होता है लेकिन अधिक नमक कई रोगो के जोखिम को बढ़ा सकता है इसलिए आयोडीन के लिए दूसरे विकल्पों से भी प्राप्त करना चाहिए आईये जाने सबसे अधिक आयोडीन किसमे पाया जाता है ?

आयोडीन क्या होता है और इसकी उपयोगिता

आयोडीन मस्तिष्क के विकास और सामान्य वृद्धि के लिए एक जरुरी तत्व है इसकी मदद से गले में उपस्थित थायराइड ग्रंथि को थायरोक्सिन हार्मोन्स का बनाने में मदद मिलती है। इसके अलावा चयापचय क्रिया (metabolism process) में भी प्रभाव डालते है। सभी आयु वर्ग के लिए अलग-अलग आयोडीन की मात्रा निर्धारित होती है। जिन्हे यहाँ से जान सकते है।

आयु                         प्रतिदिन खुराक(माइक्रोग्राम)

  • 0 – 6 महीने के बच्चे के लिए – 90
  • 7 -12 महीने के लिए – 11
  • 01 – 8 वर्ष की आयु के लिए – 90
  • 9 – 13 वर्ष की आयु  के लिए -120
  • 14 – 18 वर्ष की आयु के लिए -150
  • वयस्कों के लिए -150
  • वयस्क गर्भवती  – 220
  • वयस्क स्तनपान कराने वाली  – 270

वही आयोडीन की अधिक मात्रा नुकसानदायक भी हो सकती है इसकी अलग से सप्लीमेंट या खुराक बिना डॉक्टर से पूछे न ले।  आपको कई पदार्थो में यह प्राकृतिक रूप से मिल सकता है जिन्हे आयोडीन की कमी है वे इन पदार्थो का सेवन डॉक्टरी सलाह से कर सकते है।

आयोडीन कहाँ से प्राप्त होता है ?

मुख्यतः आयोडीन समुद्र और कुवह प्रकार की मिटटी में उपस्थित होता है वही कुछ विशेष पदार्थो में भी यह मौजूद हो सकता है जैसे – नमक, झींगा, समुद्री भोजन, पैकेजेड फ़ूड, मछली आदि।

आयोडीन के सर्वोत्तम स्रोत कौन सा है? – iodine rich foods list in hindi

आहार में आयोडीन की मात्रा इस पर निर्भर करती है उसे उगाया कहा गया और किस तरह बनाया जाता है।

नमक

नमक तो आयोडीन का सबसे बड़ा स्रोत है जो बहुत ही आसानी से उपलब्ध रहता है। लेकिन ध्यान इसका मलतलब यह नहीं की नमक अधिक खाया जाये इससे ब्लड प्रेसर, स्ट्रोक और हार्ट की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए  अन्य पदार्थो के जरिये इसे ग्रहण करे। वही हिमालयन नमक, कोषेर नमक में आयोडीन की मात्रा न के बराबर होती है नमक लेने से पहले उसके लेबल की जाँच कर ले।

रोटी

ऑस्ट्रेलिया में डबल रोटी या ब्रेड रोटी में आयोडीन को अनिवार्य कर दिया।  इसके अलावा पैकेज्ड ब्रेड को आहार में शामिल करके इसकी मात्रा प्राप्त कर सकते है लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए यह मात्रा काफी नहीं है। वही इसमें मैदा होता है जो नुकसान कर सकता है।

समुद्री आहार

स्नैपर, समुद्री शैवाल और डिब्बाबंद सैल्मन इनमे बहुत अधिक मात्रा में आयोडीन मिलता है। लेकिन टूना और स्वोर्डफ़िश जैसी पारा युक्त मछलिया न खाये विशेषकर जब गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाये।

पतंजलि में थायराइड जड़ से खत्म करने का रामबाण इलाज

आयोडीन का शाकाहारी स्रोत-vegetarian iodine rich foods list in hindi

दही, दूध, किशमिश, सेब, मुनक्का, करौंदा, चेडर चीज़, केला, स्ट्रॉबेरीज, मशरूम, पालक, ब्रोकोली, समुद्री साग (Seaweed), प्रूनस, आलू, भुट्टा, फूलगोभी, काले, नेवी बीन्स, हरी बीन्स, हॉलमील ब्रेड, मटर, अनानास, क्रेनबेरी इत्यादि में कुछ मात्रा में आयोडीन हो सकता है।

 

FAQS – सबसे अधिक पूछे जाने वाले प्रश्न

 

Q- कौन सा भोजन आयोडीन में सबसे अधिक है?

A- समुद्री भोजन, सीप, पैकेज्ड ब्रेड अदि में अधिक आयोडीन हो सकता है।

Q- कौन से फल में आयोडीन पाया जाता है?

A- अनानास, आलूबुखारा, करौंदा, स्ट्रॉबेरी में आयोडीन की थोड़ी मात्रा पायी जाती है।

Q- कौन से ड्राई फ्रूट्स में आयोडीन होता है?

A- मुनक्का, किशमिश, में 34 से 40 माइक्रोग्राम तक आयोडीन प्राप्त हो सकता है।

A- आयोडीन की कमी होने से हाइपोथायरायडिज्म, गण्डमाला रोग जिसमे थायराइड ग्रंथि में सूजन आ जाती है हो सकता है। 
Q- किस सब्जी में सबसे ज्यादा आयोडीन होता है?
A- पालक, समुद्री साग (Seaweed), ब्रोकोली, फूलगोभी में भी अल्प मात्रा में आयोडीन हो सकता है।
Q- क्या केला आयोडीन से भरपूर है?
A- केले में आलूबुखारा जितना आयोडीन नहीं होता है बल्कि बहुत कम मात्रा में हो सकता है।

Similar Posts