खाली पेट चना और किशमिश खाने के 18 फायदे और नुकसान
खाली पेट भीगे चना और किशमिश खाने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। ये दोनों अनगिनत पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और पाचन और ऊर्जा स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं इनके फायदे, नुकसान और इससे अक्सर पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण सवाल।

खाली पेट चना और किशमिश खाने के फायदे
- एनर्जी बूस्ट करे – किशमिश और चना प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं, जो कि तुरंत शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं।
- पाचन सुधारे – इसमें पाए जाने वाले फाइबर पाचन को फिट रखता है और कब्ज की परेशानी दूर करता है।
- इम्यूनिटी बूस्टर– किशमिश में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने और मजबूत काने में हेल्प करता है।
- मांसपेशियों को स्ट्रांग करे – चना प्रोटीन युक्त होता है, जो मसल्स को मजबूत बनाता है।
- शुगर नियंत्रण – भीगे हुए किशमिश और चने खाने से ब्लड शुगर कण्ट्रोल करने में मदद मिलती है।
- हीमोग्लोबिन बढ़ाये – किशमिश में आयरन तत्व होता है, जो बॉडी में खून की कमी को बहाल करने में मददगार है।
1 महीने तक किशमिश खाने से क्या होता है?
अगर आप प्रतिदिन एक महीने तक किशमिश का सेवन करते है तो यह लाभ हो सकते है।
हीमोग्लोबिन बढ़ेगा– फोलिक एसिड और आयरन खून की मात्रा बढ़ने में सहायक हैं।
स्किन ग्लो करे – एंटीऑक्सीडेंट आपकी त्वचा को ग्लोइंग और जवां बनाए रखते हैं।
ह्रदय मजबूत करे – इसका पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करता है।
हड्डियां मजबूत करे – किशमिश में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करने के लिए जरूरी है।
जानिए स्वास्थ्य के लिए रामदाना (राजगिरा) के फायदे और नुकसान
सुबह बासी मुंह चना खाने से क्या होता है?
बिना कुल्ला किए ही सुबह बासी मुंह चना खाने से यह फायदा हो सकता है लेकिन ऐसा करने से पूर्व डॉक्टरी सलाह ले –
पाचन तंत्र स्ट्रांग – बसी मुहं के लार के एंजाइम्स पेट में जाने से खाने के पोषक तत्वों अच्छे तरीके से अवशोषित हो सकते हैं।
वजन कम करने में – इसके फाइबर से पेट देर तक भरा रहता है जिससे एक्स्ट्रा खाने से बचते है।
ग्लूकोज कंट्रोल करे – यह ब्लड में शुगर के लेवल को स्थिर रखता है।
बॉडी डिटॉक्स करे – यह टॉक्सिक पदार्थो को शरीर से बहार निकालने निकालने में सहायक हो सकता है।
चना खाने से मर्दाना ताकत बढ़ती है क्या?
हां, भीगे चने का सेवन पुरुषों की ताकत को बढ़ाने में मदद करता है।
इसमें मैग्नीशियम, प्रोटीन और जिंक मौजूद होता है, जो हार्मोन टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने में हेल्पफुल है।
यह फर्टिलिटी और स्पर्म क्वालिटी में सुधार करता है।
चने में एमिनो एसिड्स पाए जाते होते हैं, जो बॉडी स्टैमिना को बढ़ाते हैं।
कैसे खाएं?
- चने और किशमिश को रातभर के लिए भिगो दे और सुबह किशमिश खाएं।
- इसके साथ दूध भी ले सकते है।
- प्रतिदिन 50 से 70 ग्राम चने खाने से फायदा हो सकता है।
पुरुषों के लिए गाजर जूस के लाभ और इसके बीटा कैरोटीन के फायदे
चना और किशमिश दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन कुछ परिस्थितियों में इनका अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है।
- ब्लोटिंग और ब्लड शुगर लेवल – चना अधिक मात्रा में खाने से पेट में ब्लोटिंग, अपच और गैस हो सकती है। वही किशमिश में नेचुरल शुगर होती है इसलिए डाइबिटीज मरीजों को सिमित खाना चाहिए।
- कब्ज और एसिडिटी की समस्या – यदि पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन नहीं करते है तो चना खाने से पाचन धीमा हो सकता है। अगर पानी की पर्याप्त मात्रा नहीं ली जाए तो चने में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को धीमा कर सकता है, जिससे कब्ज हो सकता है।
- वजन पर असर – चना वजन को कण्ट्रोल कर सकता है लेकिन अधिक किशमिश वजन को बढ़ा सकती है।
- गठिया मरीजों के लिए – जो लोग यूरिक एसिड या गठिया से पीड़ित हैं, उन्हें चना कम मात्रा में सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें प्यूरीन तत्व हो सकता है, जो यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकता है।
- किडनी स्टोन और दांतो की सड़न– जिन्हे पथरी है वे लोग उन्हें चने सिमित खाना चाहिए क्योंकि इसमें ऑक्सालेट उपस्थित होता है और किशमिश में चिपचिपापन होता है जो की दांतो में सड़न और कैविटी उत्पन्न कर सकता है।
- वजन बढ़ाने वाला – अधिक किशमिश खाने से वजन बढ़ सकता है क्योकि इसमें अधिक कैलोरी होती है।
- एलर्जी – कुछ लोगों में किशमिश सेवन से एलर्जी होती है, इसलिए अपने विवेक से निर्णय ले।
संतुलित मात्रा में खाये
भीगे चना और किशमिश को चाहे अलग-अलग खा रहे हो या एक साथ संतुलित रूप में खाने से यह बहुत फायदेमंद साबित होता है। आप एक दिन में 8 से 10 किशमिश और करीब 50 ग्राम चने का सेवन कर सकते है। एक साथ या अलग-अलग खा रहे हैं, तो इन्हें सीमित मात्रा में सेवन करें। दिन में भीगे हुए 50 ग्राम चने और 8-10 किशमिश पर्याप्त होती हैं। यदि किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहेगा।
निष्कर्ष
रोज सुबह खाली पेट भीगा चना और किशमिश खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, मर्दाना ताकत में वृद्धि होती है इसके अलावा भी कई तरह स्वास्थ्य लाभ होते है। लेकिन यदि किसी भी तरह की कोई पहले से समस्या है तो इसके सेवन से पूर्व डॉक्टर की सलाह ले।