छुहारा सुबह खाली पेट खाने के फायदे और नुकसान
छुहारा एक गर्म तासीर वाला ड्राई फ्रूट है इसे सर्दियों में खाना अधिक फायदेमंद होता है। खजूर के सूखने के बाद यह छुहारा बनता है, अंग्रेजी में इसे ड्राई डेट्स कहते है। इसके लाभ अधिक है लेकिन किसी भी चीज़ के अधिक सेवन से वह नुकसान भी कर सकता है। आईये देखते है इसके फायदे और नुकसान।
क्या खाली पेट छुहारे खा सकते है
खाली पेट छुहारे खाने के फायदे – benefits of eating dry dates in hindi
खाली पेट छुहारा खाने के कई फायदे होते है पढ़ना जारी रखे (chuhara khane ke fayde)
बालों की ग्रोथ के लिए –
खाली पेट छुहारा के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और इसमें आयरन होता है,जिससे पुरे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह अच्छे से होता है जो बालों की ग्रोथ में भी फायदेमंद है।
ब्लड प्रेसर काबू करें –
इसमें पोटेसियम है जो आपके शरीर के सोडियम को बैलेंस करता है जिससे खून का दबाव सामान्य रहने में मदद हो।
भूख को नियंत्रित करें –
सुबह-सुबह सूखे छुहारे को खाने से दिनभर भूख नियंत्रित रहती है साथ ही प्रतिरोधक छमता भी मजबूत होती है।
स्वस्थ स्किन के लिए –
सूखा छुहारा में फ्लेनोवोइडस, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन बी 5, सी होते है ये सभी तत्व हमारी त्वचा को स्वस्थ और कांतिवान बनाते है।
प्रजनन छमता बढ़ाने के लिए –
छुहारे दूध साथ खाने से पुरुष की प्रजनन छमता में सुधार होता है। इसमें मौजूद एस्ट्राडियोल स्पर्म बढ़ाने में सहायक होता है। छुहारे पुरुषों के अंडकोष को बढ़ाने में मदद करते है।
पाचन तंत्र बेहतर बनाये –
आंतो सफाई के लिए फाइबर युक्त आहार सर्वोत्तम है। छुहारे में भरपूर फाइबर होता है जो आपके पाचन क्रिया को फिट रखता है।
स्तन का आकार –
सुबह छुहारा खाने से जिन महिलयों में स्तन आकार में वृद्धि की समस्या है उन्हें इसे जरूर खाना चाहिए।
गर्भवती स्त्रियों के लिए –
छुहारे में कम कैलोरी के साथ आवशयक पोषक तत्व होते है जो प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए जरुरी है।
सायटिका रोग में –
सायटिका में कमर के नीचे के हिस्से में दर्द होता है और कभी-कभी सुन्नपन का एहसास भी होता है। आप अपने डाइट में सूखा छुहारा शामिल करें इससे कुछ समय बाद काफी आराम मिल सकता है और व्यायाम करते रहिये।
ह्रदय के लिए –
इसमें वसा कम में मात्रा होती है और यह शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है जिससे हमारा हार्ट बेहतर ढंग से कार्य कर पाता है।
बवासीर में –
जिन्हे बवासीर की समस्या है वे भी दूध में इसे उबालकर खाये।
हरी सौंफ़ खाने के 12 औषधीय फायदे और नुकसान- advantage of fennel seeds in hindi
छुहारे खाने का सही तरीका
चूँकि छुहारे की तासीर गर्म होती है इसलिए एक बार में 3 या 4 से अधिक नहीं खाना चाहिए खासकर गर्मियों के मौसम में। छुहारे को सुबह खाने के अलावा कुछ और तरीको से खा सकते है –
दूध और छुहारे खाने के फायदे – milk and डdry dates in hindi
प्रेगनेंसी में छुहारे खाने के फायदे –
यह गर्म प्रकृति का होता है इसलिए प्रेगनेंसी के शुरुवात के दिनों में तो बिलकुल नहीं खाना चाहिए और बाद के महीनों में गर्भवती महिलाएं एक या दो छुहारे खा सकती क्योंकि इसमें आयरन और फोलेट होता है लेकिन डॉक्टर से परामर्श करके ही खाये।
छुहारे खाने के नुकसान – side effects of eating dry dates in hindi
- अगर आपको छुहारे से किसी भी किस्म की एलर्जी है तो इसका सेवन न करें। इसके लिए डॉक्टर से संपर्क कजिये।
- इसमें प्राकृतिक शुगर होती है पर अति सेवन से आपकी शुगर लेवल बढ़ सकती है।
- वजन कम करने वाले इसका उपयोग बहुत सिमित मात्रा में करें क्योंकि यह वजन बढ़ाता है।
- छोटे बच्चों को छुहारा पचाने में मुश्किल होती है उनकी आंते इसे पचाने के लिए कम मजबूत होती है।
- एक दिन में 3 से 4 छुहारों का ही सेवन करें इससे अधिक नुकसान कर सकता है।
निष्कर्ष
यहाँ बताई गए छुहारा के फायदे और नुकसान सामान्य जनकारी है। खाने के सम्बन्ध में विशेषज्ञ से सलाह लें।