|

मोटापा कम करने के लिए अलसी का प्रयोग कैसे करें और खाने का सही तरीका

Alsi se vajan kaise kam kare -अलसी के बीज (फ्लैक्ससीड) डाइट में हेल्दी विकल्प हो सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि यह वजन घटाने में भी यह प्रभावी है। एक समीक्षा के अनुसार, कुछ पौधों में पाए जाने वाले पॉलीफेनॉल्स यौगिक, स्वास्थ्य और वजन  सकारात्मक असर डाल सकते हैं। अलसी को भी पॉलीफेनॉल्स सहित अन्य फायदेमंद  एंटीऑक्सीडेंट्स का स्रोत है।

चित्र में महिला और अलसी-मोटापा कम करने के लिए अलसी
मोटापा कम करने के लिए अलसी

2022 में हुई एक और समीक्षा के अनुसार, फ्लैक्ससीड तेल में पाए जाने वाले फाइबर, लिगनन पॉलीफेनॉल्स और अल्फा-लिनोलेनिक एसिड  मोटापे से ग्रस्त लोगों में वजन घटाने में मदद करते है।

मोटापा कम करने के लिए अलसी के फायदे-Flexseeds uses for weight managemant in hindi

फाइबर से युक्त 

फाइबर भरपूर फ्लैक्ससीड खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती। इससे अधिक भोजा करने की अच्छा दबी रहती है। खासकर जब वजन कम करने के लिए कम कैलोरी ले रहे है तो।

फाइबर भरपूर आहार से पाचन तंत्र एक्टिव रहता  है। जिससे आंते भोजन को पचाकर सही ढंग से बड़ी आंत (कॉलन) में पहुंचाती है जिससे बड़ी आंत साफ़ रहती है उससे वजन भी स्वस्थ रहता है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड का स्रोत

अलसी बीज में स्वस्थ्य वसा ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की प्रचुर मात्रा होती हैं, जिनके कई लाभ हैं। यह शरीर में सूजन (swelling) को कम करने में सहयोग करते है  सूजन अतिरिक्त वजन और हार्ट डिजीज़ का भी कारण बन सकती है।  हालांकि, या सीधे तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड्स का वेट मैनेजमेंट पर कोई खास असर डालता है या नहीं। इसके साथ ही, फ्लेक्ससीड ऑटोइम्यून रोगों में भी मदद करते हैं।

कैलोरी में कम 

फ्लैक्ससीड में बहुत कम कैलोरी होती है। अगर आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करना है तो करीब 18 ग्राम प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा की जरूरत होती है। इससे शरीर में कैलोरी का घाटा (कैलोरी डेफिसिट) बनता है और शरीर फैट और ग्लाइकोजन का   का उपयोग करने लगता है।

एक चम्मच फ्लैक्ससीड चूर्ण में करीब  55 कैलोरी होती है।

एंटीऑक्सीडेंट्स से युक्त 

अलसी बीज में लिगनन पाए जाते हैं, जो की चर्बी जलाने (fat burn) के  समय सेल्स के काम में सुधार करते है और उन्हें पोषण भी प्रदान करते हैं।

वजन कम (लूज़ वेट) करने के लिए हाई फाइबर फूड्स लिस्ट

अलसी बीज का सेवन कैसे करें:

  1. बीज को पीसकर एयरटाइट कंटेनर में भर कर फ्रिज में स्टोर कर ले।
  2. बीजों को अंकुरित करके सैंडविच या सलाद में डालें।
  3. फ्लैक्ससीड को ऑयल के रूप में भी यूज़ कर सकते है।
  4. इसे टैबलेट के रूप में सेवन कर सकते है।

अलसी के सेवन में क्या सावधानियां रखें :

  • फ्लैक्ससीड खाना आमतौर पर सुरक्षित होता है यदि सीमित मात्रा में खाये।
  • अलसी का सेवन करते है तो समय पर पर्याप्त पानी जरूर पिए नहीं तो इसका फाइबर ठीक से पचता नहीं है जिससे ऐठन और पेट में दर्द हो कसता है।

निष्कर्ष

इस लेख वजन घटने के लिए अलसी का उपयोग के बारे में केवल सामान्य जानकारी दी गयी है।  यदि इनका सही से सेवन करते है तो अलसी के बहुत से फायदे है।  यदि आपको फ्लेक्ससीड खाने से कोई परेशानी तो कृपया इसके उपयोग से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ले।

 

Similar Posts