मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए लहसुन खाने का सही तरीका क्या है? इसके फायदे और उपयोग

 

चित्र में एक पुरुष और मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए लहसुन
मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए लहसुन

लहसुन (Garlic) को आयुर्वेद सहित आधुनिक दोनों चिकित्सा प्रणालियों में “प्राकृतिक औषधि” माना जाता हैं।
इसमें उपस्थित यौगिक एलिसिन (Allicin) रोग प्रतिरोधक क्षमता, पुरुषों की ताकत बढ़ाने और हृदय स्वास्थ्य में अहम भूमिका निभाता है। मरदाना ताकत के लिए इसके उपयोग कैसे किया जा सकता है आइए विस्तार से जाने।

लहसुन को खाने का सही तरीका क्या है?

1. कच्चा लहसुन सबसे फायदेमंद होता है

  • एलिसिन सक्रिय रूप में कच्चे लहसुन में रहता है, लेकिन पकाने पर नष्ट हो सकता है।
  • सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन की 1–2 कलियाँ , गुनगुने पानी के साथ खाने से सबसे असरदार होता है।
  • इसे काटकर या कूटकर 5 से 10 मिनट छोड़ दें इससे एलिसिन अच्छी तरह सक्रिय हो जाता है।

👉 ध्यान दें:
यदि आपको पेट में जलन या एसिडिटी की समस्या है, तो इसे सीधे खाली पेट न खाएं — बल्कि गुनगुने दूध या शहद के साथ लें।

सुपारी पाक के फायदे पुरुषों के लिए-कमजोरी, यौन शक्ति और वीर्यवृद्धि में असरदार

2.तला या भुना हुआ लहसुन

  • जिनको कच्चा लहसुन नहीं पचता या खाने में मुश्किल वे लोग इसे हल्का देसी मक्खन या घी में भूनकर खा सकते हैं।
  • इस तरह का लहसुन पेट के लिए कोमल होता है।
  • भुने हुए लहसुन में भी कई तरह औषधीय गुण बने रहते हैं, लेकिन एलिसिन थोड़ा कम हो सकता है।

रात को सोते समय भुना हुआ लहसुन खाने के फायदे

लहसुन की 1–2 भुनी कलियाँ रात को सोने से पहले खाने से शरीर को अंदरूनी शुद्धि और अच्छी गहरी नींद में मदद मिलती है।
इसके अन्य फायदे:

  1. ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल करे — रात में ह्रदय को आराम पहुँचाए।
  2. टेस्टोस्टेरोन और मर्दाना शक्ति बढ़ाये — जब इसे दूध के साथ सेवन करते है तब यह सबसे अधिक लाभ देता है।
  3. इम्यून सिस्टम मजबूत करे  — सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बचाता है।
  4. नींद की गुणवत्ता में सुधार — इसका सल्फर यौगिक तंत्रिका तंत्र को आराम देता हैं।
  5. ब्लड सर्कुलेशन संतुलित करे — इसके सेवन से बॉडी में ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहतर हो सकती है।

मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए लहसुन खाने का सही तरीका

पुरुषों के लिए लहसुन को प्राकृतिक “विगोर बूस्टर” कह सकते है। आयुर्वेद में इसे वीर्य बढ़ाने वाला यानि “शुक्रवर्धक” बताया गया है।
नीचे इसे सेवन करने के असरदार प्रभावी तरीके बताये जा रहे है –

1. दूध+लहसुन (सबसे अधिक प्रभावी तरीका)

  • लहसुन की 2–3 कलियाँ बारीक काट लें।
  • 10 मिनट तक एक गिलास में इसे दूध उबालें।
  • थोड़ा ठंडा होने दे और पी ले।

लाभ- इससे शुक्राणु गुणवत्ता और टेस्टोस्टेरोन लेवल, stamina बढ़ता है।

2. शहद + लहसुन 

  • कच्ची लहसुन की 2 कलियाँ कूटकर एक चम्मच शहद में मिला ले।
  • सुबह खाली पेट इसे लें।

लाभ – यह कमजोरी दूर करने, फैट बर्न और stamina बढ़ाने में मदद करता है।

3. घी + लहसुन 

  • 1–2 भुनी लहसुन कलियाँ रात को सोने से पहले घी के साथ लें।

लाभ – यह पुरुषों की ताकत, नींद और हृदय के लिए लाभकारी है।

सावधानियाँ

  • तीन चार लहसुन की कलियों से अधिक न खाये अन्यथा ब्लीडिंग, गैस और पेट में जलन हो सकती है।
  • यदि पहले से ब्लड थिनर या ब्लड प्रेशर की दवा लेते हैं, तो पहले डॉक्टर से सलाह लें।
  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाये भी सिमित मात्रा या इसके सेवन से पहले अपने चिकित्सक से सलाह ले।

आयुर्वेद में पुरुषों के लिए कच्चे लहसुन खाने का 11 लाभ और नुकसान

निष्कर्ष :

यदि लहसुन को सही समय और मात्रा पर खाते है तो यह  प्राकृतिक टॉनिक बन सकता है — लेकिन अधिक उपयोग से दुष्प्रभाव भी।  वही इसके सेवन से पहले अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे डॉक्टर को अवश्य बताये।  

 

Similar Posts