क्या म्यूकोसल विटिलिगो इलाज योग्य है यह कितनी तेजी से फैलता है?

म्यूकोसल विटिलिगो क्या होता है?
म्यूकोसल विटिलिगो (Mucosal Vitiligo) सफ़ेद दाग का ही प्रकार है, जिसमें शरीर की म्यूकस झिल्लियों वाले स्थान जैसे होंठ, जननांग, नाक के अंदर आदि पर सफेद रंग के धब्बे दिखाई देते हैं। जब मेलानिन नामक रंगद्रव्य बनाने वाली मेलानोसाइट्स कोशिकाएं कार्य करना बंद कर देती है या नष्ट हो जाती हैं तब यह स्थिति होती है।
क्या म्यूकोसल विटिलिगो का इलाज संभव है?
अभी तक म्यूकोसल विटिलिगो को पूरी तरह से ठीक करना संभव नहीं है, लेकिन इलाज के जरिये कुछ हद तक इसे फैलने से रोका जा सकता है और रंग को वापस लाने का प्रयास किया जा सकता है। लेकिन इलाज इस बात पर भी निर्भर करता है कि व्यक्ति के उम्र क्या है, इस जगह और अवधि।
इलाज में यह विकल्प शामिल हो सकता हैं:
- टॉपिकल स्टेरॉयड क्रीम्स स्किन के कलर वापसी में हेल्प कर सकती हैं।
- कैल्सीन्यूरिन इनहिबिटर यह खास म्यूकोसल हिस्सों के लिए ही सुरक्षित माने जाते हैं।
- फोटोथेरेपी (Narrow Band UVB therapy) – कई बार काम कर जाती है लेकिन म्यूकोसल जगहों पर कम असरदार है।
- सर्जिकल थेरेपी तब की जाती है जब दवाये असरदार नहीं होती है तब स्किन की ग्राफ्टिंग की जाती है लेकन म्यूकोस एरिया के लिए जटिल है।
- प्राकृतिक या आयुर्वेदिक इलाज कुछ मामलो में लाभकारी हो सकते है लेकिन डॉक्टरी सलाह पर ही करे।
क्या विटिलिगो या सफ़ेद दाग का घरेलू इलाज से ठीक हो सकता है?
म्यूकोसल विटिलिगो कितनी तेजी से फैलता है?
म्यूकोसल विटिलिगो से जुड़े लोगो में यह इसके फैलाव समय अलग-अलग हो सकता है किसी में वर्षो तक नहीं फैलता और किसी में कुछ महीनो में ही नाक, होठ और म्यूकस झिल्लियों तक फैलने लगता है।
तेजी से फैलने के कुछ मुख्य कारण:
- तीव्र ऑटोइम्यून रिएक्शन
- मेन्टल स्ट्रेस
- हार्मोनल परिवर्तन
- चोट लगने पर
- अनुवांशिक(जेनेटिक)
यदि सफ़ेद शरीर के अन्य हिस्सों में भी फ़ैल रहा है यह “जेनरलाइज़्ड विटिलिगो” हो सकता है।
निष्कर्ष:
म्यूकोसल विटिलिगो कुछ हद तक इलाज योग्य हो सकता है लेकिन इसमें समय और, धैर्यता और डॉक्टर से विचार विमर्श की जरुरत होती है उपचार जल्दी शुरू करने पर अधिक फायदा मिल सकता है।