कैसे पता करें कि आप आध्यात्मिक रूप से जाग्रत हैं? जानिए Spiritual Awakening 15 लक्षण और 7 संकेत

कभी किसी दिन आपको एक अजीब घुटन जैसा एहसास हो और लगे की सब रिश्ते-नाते खोखले है, सबके साथ रहते हुए भी अकेलापन लग रहा हो। क्या यह केवल मूड में बदलाव है या आध्यात्मिक जागृत(Spiritual Awakening) का संकेत आइये जाने इस आर्टिकल में –
आत्म जाग्रति(Spiritual Awakening) आपकी चेतना(Consciousness) का विस्तार है न की कोई जादू। इंसान की जिंदगी एक ऑटोपाइलट पर चलती है और फिर किसी दिन वह जीवन का असली अर्थ समझने लगता है। तब आपको अपने अंदर कुछ संकेत(signs) दिखने लगते है यहाँ जो लक्षण बताये जा रहे है अगर आपको भी वह फील होते है तो उनके बारे में विस्तार से जानिए।
आध्यात्मिक जाग्रति(Spiritual Awakening) आत्म खोज की एक परिवर्तनकारी यात्रा है जो आपके जीवन को गहरा विस्तार देती है। इसका अनुभव अचानक से नहीं होता है बल्कि धीरे-धीरे।
जब व्यक्ति अपने अपने प्रतिदिन ऑटोपाइलट वाली लाइफ से परेशन होने लगता है और अपने ऊपर फैमिली और सोशल का प्रेसर फील करता है तो अंदर अकेला और खालीपन रह जाता है वह आप ने जीवन अस्तित्व पर सवाल करने लगता है कि मैं आया ही क्यों हूँ, मेरा मकसद क्या है, क्या मई इसी तरह जीता रहूंगा। यह आपके अंदर की अवेयरनेस है जो आपको ईश्वर या डिवाइन एनर्जी से जोड़ती है। जहां आप अन्य लोगो और दुनियादारी से ऊपर उठकर सोचने-समझने लगते है।
एक बार यह प्रक्रिया स्टार्ट हो जाने पर रूकती नहीं है। आप पुराने जीवन के पैटर्न को छोड़ने लगते है। हाँ, शुरुवात में यह सफर बहुत मुश्किल भरा लगता है क्योंकि आपको कुछ भी पता नहीं होता है क्योंकि मन में बहुत सारे सवाल होते है जिनका उत्तर किसी से नहीं मिलता है बस आप अपनी अंतर्मन(inner voice) की आवाज के सहारे ही इस सफर पर बढ़ने लगते है।
लेकिन यह अग्गे जाकर यह सफर आपको बहुत आनंद और शांति प्रदान करता है। जिसकी खोज आपकी आत्मा(soul) कब से कर रही थी।
Spiritual Awakening के लक्षण और संकेत
अधिक संवेदनशील होना
आप हवा में भी दुसरो की भावनाओं(emotions) को महसूस कर सकते है। आपको तेज आवाज़, भीड़ सबकुछ पहले से तेज और साफ़ सुनाई देने लगते है। यह सब आपकी संवेंदनशीलता(sensitivity) बढ़ने के वजह से होती है।
रिपीटिंग पैटर्न पर ध्यान
स्पिरिचुअल अवेकनिंग में बार-बार दोहराये जाने वाले पैटर्न की तरफ बिना स्वयं को जज किये ध्यान देते है की यह चीज़ मुझसे बार-बार क्यों रही जिसके कारण मेरे रिश्ते बिगड़ रहे है या आपको कोई तकलीफ हो रही है। यह एक बड़ा बदलाव होता है।
इनट्यूशन पावर बढ़ना
आत्म जाग्रति होने पर आपकी इनट्यूशन शक्ति पहले से बढ़ने लगती है वह किसी भी व्यक्ति के झूठ को बहुत आसानी से पकड़ लेता है या सामने वाला व्यक्ति किस प्रकार का है उसे जानने लगता है।
अपनी औरा कैसे देखे और Aura lock करने के आसान तरीके
अस्तित्व पर प्रश्न
आत्मा, उद्देश्य, अस्तित्व, दुनिया, आध्यात्मिकता आदि से जुड़े सवाल आपके दिलो दिमाग में उठने लगते है। यह सब प्रश्न ही आपको इस सफर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते है।
चेतना का विकास
आपकी चेतना में करुणा और सहानुभूति बढ़ने लगती है दुसरो क तकलीफ को महसूस करने लगते है यहाँ तक पेड़, जानवर, नदी आदि की भी।
एकांतवास
आपको दोस्तों के साथ बाहर घूमना-फिरना अच्छा नहीं लगता है और न ही मॉल या पार्टी जाने में। मन बस किसी एकांत जगह जैसे अपने कमरे या बालकनी में या नेचर के पास रहने का करता है जहा आप अपनी आत्मा की आवाज दूँ सके।
जरूरते बदलना
पहले जो चीज़े आपको जरुरी लगती थी जैसे रुपये, लक्जरी, गाड़ी आदि ये सब प्राथमिकता थी। अब ये सब सेकेंडरी चीज़े हो जाती है इसके बजाये मुझे क्या सीखना चाहिए, स्वयं को और कैसे बेहतर बनाऊ के बारे में सोचने लगते है।
लेट गो करना
जो भी चीज़े आपको नेगेटिविटी देती है उन्हें आप छोड़ने लगते है चाहे वह कोई वस्तु हो या व्यक्ति या कोई पुराणी मान्यता ।
आत्म शांति
आप चीज़ो का प्रेसर अपने ऊपर लेना बंद करने लगते है। किसी तनाव देने वाले वातावरण को भी आप “कुछ नहीं होगा ठीक हो जायेगा” कह के कम कर लेते है क्योंकि आप आतंरिक रूप से शांत है।
एनर्जी शिफ्ट होना
आध्यात्मिक प्रगति के दौरान आपको कुछ शारीरिक लक्षण प्रकट होते है जैसे झुनझुनी होना, सिर में दर्द, नींद की कमी आदि यह सब आपकी ऊर्जा बदलने के वजह से होता है क्योंकि आपके पैटर्न अब चेंज हो रहे है।
निष्कर्ष
कठिन तो नहीं लेकिन इतना सरल भी नहीं है कई बार झल्लाहट महसूस होता है जैसे आप आपका दिमाग फिर गया हो क्योंकि कोई मार्ग दर्शक करने वाला नहीं होता है। इस अँधेरे रास्ते में स्वयं चलना होता है।
FAQs
कैसे पता चलेगा मुझे कि मैं Spiritual Awakening से गुजर रहा हूँ?
जब आप अपने रिश्तों, अस्तित्व और और से जुड़े सवाल पूछने लगते हैं साथ ही आपको एकांत और अकेले में समय बिताना अच्छा लगने लगता है तो यह Spiritual Awakening के पथ का संकेत हो सकता है। इस दौरान आपकी इनट्यूशन और सेंस्टिविटी बढ़ने लगती है। आप 11:11, 12:12 जैसे नम्बर दिखने लगते है यह आपकी अवेयरनेस के वजह से होता है। आप आत्म संतुष्टि और ट्रू सेल्फ को अधिक महत्व देने लगते है।
Spiritual Awakening के 5 चरण क्या हैं?
आमतौर Spiritual Awakening को पांच चरणों में देखा जाता है। जागरण की शुरुआत में सबसे पहले व्यक्ति अपने जीवन के बारे में गहरे प्रश्न पूछना शुरू करता है। इसके बाद आता है “Dark Night of the Soul” का स्टेज आता है, जिसमें इमोशनल और भावनात्मक स्ट्रगल की उथल-पुथल होती है। तीसरे स्टेज में आप self-discovery और उसकी healing की प्रोसेस करते है। चौथे स्टेज में नई आदतों और जीवन की समझ लेते है और अंत में आपकी चेतना(consciousness) का विस्तार होता है, जहां clarity और inner peace को महसूस करते है।
Spiritual Awakening के दौरान कैसा महसूस होता है?
हर व्यक्ति के लिए Spiritual Awakening का अनुभव अलग होता है, लेकिन सामान्यतः purpose, inner peace और clarity इसमें शामिल होता है। इसके अलावा loneliness, confuse होना और emotionally तौरखुद की healing भी करते है। कुल मिलाकर यह एक मिक्स्ड एहसास होता है जिसे आप खुद से सॉल्व कर अंदरूनी मजबूत बनते है।