|

teeth cavity treatment at home in hindi-घर पर कैविटी का इलाज कैसे करें?

दांतो की कैविटी चेकअप कराती लड़की
                 कैविटी

कैविटी क्या है और यह किसे हो सकती है ?

दांतों में सड़न के बाद होने वाले छेद को कैविटी कहते है। जब मुंह में मौजूद बैक्टीरिया और एसिड दांत की बाहरी कठोर परत (एनेमल ) का क्षय कर देते है तब कैविटी होती है।  वैसे तो यह किसी को भी हो सकता है लेकिन मुँह क साफ सफाई पर उचित ध्यान देने वालो में अधिक संभावना रहती है।

दांतों में सड़न की वजह से कैविटी किसी को भी किसी भी उम्र में शुरू हो सकती है, हालाँकि बच्चो और मौखिक स्वच्छता ठीक से न करने वालो को अधिक होती है। वही जो अधिक मीठे और कार्बोहायड्रेट युक्त पदाथ कहते है उनमे भी अधिक आम होता है।

वयस्कों में भी कैविटी हो जाती है कई बचपन में हुई सड़न जो भले ही ठीक हो गयी हो लेकिन यह दोबारा विकसित हो जाती है। दांतो के किनारो में कैविटी हो ने से मसूड़ों को अधिक नुक्सान होता है इस वजह से कैविटी प्लाक के सम्पर्क में जल्दी आने लगती है।

कैविटी के प्रकार

कैविटी या गुहा किसी भी दांत की बाहरी सतह पर शुरू हो सकती है। कैविटी के कुछ सामान्य प्रकार इस तरह है :

  • दांतो के बीच में : यह धीरे-धीरे इनेमल को घोलती है लेकिन मौखिक स्वच्छता से इसे रोक सकते हैं  दांतो के बीच में अधिकतर लोगो में इस प्रकार की सड़न होती है।
  • ऊपरी सतह का क्षय: आपके दांतों ऊपरी हिस्से पर कैविटी बन जाती है जिनमे भोजन फंसता है जिस वजह से गहराई तक कैविटी जाने की प्रक्रिया तेज हो सकती है।
  • दरार वाली क्षय: इसमें आगे और पीछे के दांतो को भी सड़न का खतरा हो सकता है। यह अधिकतर किशोरावस्था में होता है छेद बढ़ने की इसकी गति तीव्र होती है।
  • जड़ों में क्षय: दांतो की जड़ो में इस कैविटी से दांतो के साथ मसूड़ों का भी अधिक क्षय होता है क्योंकि यह प्लाक के संपर्क में रहता है। इसका इलाज मुश्किल होता है।

कैविटी के क्या लक्षण हैं?

जब दांतों के बाहरी सतह  (इनेमल) पर सदन होती है तो इसमें अधिक दर्द नहीं होता है और लक्षण तब प्रदर्शित होते है जब इसमें कैविटी होने लगती हैसूत आगे डेंटिन तक बढ़ने लगती है। कैविटी होने निम्नलिखित लक्षण दिख सकते है।

कैविटी के संभावित लक्षण –

  • मुंह दुर्गंध आना
  • मसूड़ों से खून या सूजन
  • गाल में सूजन
  • ठंडा या गर्म खाने में समस्या
  • दन्त में तेज दर्द

बार-बार कैविटी होने का क्या कारण है?

दांतों में कैविटी होने के कुछ मुख्य कारण :

  • स्टार्चयुक्त और मीठे खाद्य पदार्थों से बैक्टीरिया अधिक पलते है। वही बैक्टीरिया कार्बोहाईड्रेट्स को एसिड में बदलती है जो कैविटी में तीव्र वृद्धि करते है।
  • मुंह में अधिक एसिड दांतो में जमने लगता है जो दांतो के इनेमल को नुकसान पहुंचाते है।

दांतों की सड़न को कैसे खत्म करें? बचाव और घरेलू उपचार

घर पर कैविटी का इलाज कैसे करें?-Dant me cavity ka ilaj gharelu upay

1. कोकोनट आयल से कुल्ला करें 

एक चम्मच नारियल का तेल से से 5-7 मिनट तक उसे पूरे मुंह में घूमते रहे और फिर थूक दें। इसके बाद ब्रश कर जीभ साफ करे। हफ्ते में दो बार ऐसा कर सकते है।

 

2. हल्दी पाउडर इस्तेमाल करे 

हल्दी पाउडर को दांतों के साथ मूसड़ों पर 10 मिनट के लिए उंगलियों से रगड़े और फिर कुछ सेकंड ऐसा ही छोड़ दे। फिर सामान्य पानी से कुल्ला कर ले। इसे रोजाना यह हेट में दो बार कर सकते है।

3. नीम की टहनी चबाये 

नीम की पतली लकड़ी को 10 मिनट दांंतों पर मलें। इसके एंटी बैक्टीरियल गुण दांतो और मुंह से बैक्टीरिया दूर करता है और मुँह की दुर्गन्ध भी खत्म होती है यह एक असरदार पारंपरिक घरेलू उपाय है।

 

4. लौंग से उपाय 

लौंग के तेल को कॉटन की सहायता से कैविटी वाले दांत पर रखे। इससे कैविटी की वृद्धि कम होगी और दांत दर्द में भी आराम मिलता है।  इसे उपाय को रात में भोजन के बाद करना अधिक फायदेमंद है।

 

5. लहसुन कैविटी के लिए 

लहसुन की कलियां चबाना भी कैविटी दूर करने के लिए कारगर उपाय है। इसके पेस्ट को 10 मिनट के लिए दांतों पर लगाकर छोड़ दें और बाद में ब्रश कर लें। रोगाणु दूर होने के साथ ही छेद के बढ़ने की दर भी सिमित हो सकती है।

साल्ट वाटर 

नमक के पानी को कैविटी से कारण होने वाले दर्द से थोड़ा राहत मिल सकता है।  साल्ट वॉटर मुंह के बैक्टीरिया जो कैविटी को जल्दी बढ़ाते है उन्हें रोकने में कारगर हो कसता है इसलिए रोजाना साल्ट वाटर से कुल्ला कर।  इससे मुंह का पीएच लेवल भी सामन्य हो सकता है।

 लेमन 

विटामिन-सी का रिच सोर्स नींबू में मौजूद एसिड मुंह के जर्म्स को मारकर न सिर्फ दर्द से राहत दे सकते है बल्कि कैविटी की गहराई भी बढ़ने से बचा सकते है।  नीबू का एक छोटा टुकड़ा मुंह में रख चबा सकते है या इसे पानी में मिलकर मुंह में घुमाये।

कैविटी के जोखिम बढ़ाने कारक

कैविटी को बढ़ाने वाले कुछ कारक –

  • जिनका मुख शुष्क (ज़ेरोस्टोमिया) रहता है या वे जो डिप्रेशन की दवाये लेते है।
  • अधिक मीठा,  स्टार्चयुक्त भोजन खाना इसके साथ ही बीच-बीच में स्नैक्स खाने वाले लोगो में।
  • जेनटिक दन्त प्रॉब्लम।
  • जिनके मसूड़ों पीछे हटे हो।
  • गरदन या सिर के कैंसर का लेजर द्वारा इलाज हो चुका हो।

क्या कैविटी संक्रामक हो सकती है?

कैविटी को पूरी तरह ठीक नहीं कर सकते है लेकिन इसके विकास को रोका जा सकता है।  इसे पैदा करने वाले या बढ़ाने वाले बैक्टीरिया दूसरे के मुँह तक पहुंच सकते इसीलिए दूसरे मुख का स्पर्श करने से बचे।

कैविटी का कैसे निदान किया जाता है?

दन्त चिकित्सक से साल में दो बार टेस्ट कराये इससे कैविटी का पता लगाया जा कसता है और इसके बढ़ने की दर को रोक सकते है।

दांतों से कैविटी को हमेशा के लिए कैसे हटाएं?

दांतों की कैविटी (गुहा) इसकी गंभीरता पर आधारित है हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए कैविटी उपचार में निम्न शामिल हैं:

  • फ्लोराइड
  • भराई
  • रूट कैनाल
  • दांत उखाड़ना।

 

निष्कर्ष 

इस लेख में कैविटी दूर करने के घरेलू उपाय के बारे में सामान्य जानकारी प्रदान की गयी है कैविटी वाले दांतो पुनः पहले जैसे करना कठिन है लेकिन इसे बढ़ने से रोका जा सकता है जिससे दांत निकालने की जरुरत न पड़े।  लेकिन किसी भी उपाय को करने से पहले डॉक्टरी सलाह जरुरी है।

 

FAQs

दांतों की कैविटी को हमेशा के लिए छुटकारा कैसे पाए

कैविटी को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए प्रभावित दांत की फाइलिंग करवा सकते है यदि कैविटी डेंटिन तक चली गयी है तो निकलवा भी सकते है।

कैविटी का सबसे अच्छा इलाज कौन सा है?

कैविटी के घरेलू उपायों के अलावा इसकी भराई कराना सबसे अच्छा इलाज हो सकता है।

कैविटी के लिए कौन सा टूथपेस्ट इस्तेमाल करें?

कोलगेट को कैविटी के लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा सेंसोडाइन भी काफी अच्छा है लेकिन डॉक्टर परामर्श के आधार पर ही कैविटी के लिए टूथपेस्ट ले।

 

Similar Posts