khali pet daudne ke fayde-सुबह उठकर खाली पेट दौड़ने से क्या होता है?

चित्र में दौड़ता हुवा आदमी-khali pet daudne ke fayde
khali pet daudne ke fayde

सुबह उठकर खाली पेट दौड़ने से क्या होता है?

सुबह खाली पेट दौड़ना जिसे fasted cardio भी कह सकते है को करने से बॉडी के एक्स्ट्रा फैट को एनर्जी के रूप में उपयोग कर सकते है। इससे वजन घटाने(weight loose) में मदद मिल सकती है, क्योंकि शरीर कार्बोहाइड्रेट(carbohydrate) की बजाय फैट को जलाने लगता है।

मुख्य फायदे:

  • फैट बर्निंग की प्रक्रिया तेज होती है
  • मेटाबॉलिज्म अधिक सक्रिय होता है
  • दिमाग शांत और केंद्रित रहता है
  • दिनभर एक्टिव फील करते है

सुबह खाली पेट कितने मिनट दौड़ना चाहिए?

  • शुरुआती लोग के लिए: 10 से 15 मिनट करें
  • मध्यम लेवल पर : 20 से 30 मिनट
  • अनुभवी:  30 से 45 मिनट

दौड़ने से पहले हल्का स्ट्रेचिंग (streching) करना ज़रूरी है। चाहे तो एक ग्लास गुनगुना पानी या इसमें नींबू मिला कर पिए।

 

सुबह 4:00 बजे उठने के 20 चमत्कारी फायदे और महत्व

दौड़ने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?

दौड़ने के दौरान निकलने वाले पसीने से बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है, लेकिन ठंडा पानी एकदम से न पिए यह नुकसान कर सकता है।

क्या है सही तरीका ?

  •  5–10 मिनट दौड़ने के बाद पानी पीना उपयुक्त समय है।
  • दौड़ने के बाद थोड़ा आराम करें, सांस नार्मल करें, फिर सामान्य तापमान वाला या गुनगुना पानी पानी पिएं।
  • छोटे-छोटे घूंटों  में ही पानी पिएं, एक साथ अधिक नहीं।

अगर लंबी और तेज दौड़ थी:
तो ऐसे मेंइलेक्ट्रोलाइट्स  या नींबू-पानी में शहद और नमक मिलाकर पी सकते हैं।

रोज सुबह दौड़ने से कौन सी बीमारी जड़ से ठीक होती है?

रोज़ाना सुबह दौड़ने से न सिर्फ शरीर फिट रहता है बल्कि कई बीमारियों को भी जड़ से खत्म करने में  मदद करती है:

1. हाई ब्लड प्रेशर:
नियमित रूप से दौड़ने से ब्लड वेसल्स (blood vessels) में लचीलापन बढ़ता है और ब्लड प्रेसर भी नियंत्रित रहता है।

2. डायबिटीज टाइप 2:
दौड़ने से ब्लड शुगर कण्ट्रोल रखने में मदद मिलती है क्योंकि इससे इंसुलिन की संवेदनशीलता बेहतर होती है।

3. मोटापा और फैट :
दौड़ना जमा चर्बी को जलाने का सबसे सरल तरीका है जिससे मोटापा कम हो सकता है।

4. स्ट्रेस और डिप्रेशन:
दौड़ने से खुश रखने वाला हार्मोन जिसे एंडोर्फिन कहते है रिलीज़ होते हैं यह मानसिक तनाव में कमी करता हैं।

5. पाचन और कब्ज की समस्याएं:
जॉगिंग करने से आंतों की गति और स्थिति बेहतर होती है जिससे कब्ज के दौरान मल त्याग की कठिनाई सुलभ हो सकती है।

सुबह खाली पेट दौड़ने के नुकसान

  1. खाली पेट दौड़ने से शरीर में ऊर्जा की कमी के वजह से चक्कर या कमज़ोरी आ सकती है। 
  2. लम्बे समय तक बिना खाये दौड़ने से मांसपेशियों की टूट-फूट हो सकती है। 
  3. खाली पेट जॉगिंग से ब्लड शुगर का स्तर गिर सकता है। 
  4. लम्बे समय तक बिना खाये एक्सरसाइज करने या दौड़ने से हार्मोनल असंतुलन हो सकता है। 
  • आपको शुगर की बीमारी है तप खली पेट न दौड़े।
  • हफ्ते में केवल 2–3 बार ही खाली पेट दौड़े रोज नहीं।
  • दौड़ने के बाद बेहतर पोषक तत्वों से भरा नाश्ता ज़रूर करें

निष्कर्ष

इस लेख में सुबह खली पेट दौड़ने से फायदे और नुकसान केवल सामन्य जानकारी के लिए बताया गया है यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई बीमारी या शारीरिक समस्या है तो बिना खाये रंनिंग करने से पहले अपने डॉक्टर से परार्मश ले।

 

 

Similar Posts