|

इसबगोल कौन-कौन सी बीमारी में काम आता है? सेवन का तरीका और सावधानिया

इसबगोल जिसे साइलियम भूसी भी कहा जाता है एक नेचुरल घुलनशील फाइबर है जो कब्ज में अराम देने, वजन घटाने, शरीर को डिटॉक्स करने और पाचन क्रिया में मदद करने के लिए उपयोग किया जाता है। आइये जाने इसबगोल खाने से क्या होता है एयर उसे खाने का तरीका।

चित्र में-एक चम्मच में इसबगोल
                           इसबगोल

Isabgol, Plantago ovata पौधे के बीजों मिलने वाला एक प्राकृतिक फाइबर है।  प्राप्त होता है। यह शरीर में जाकर पानी को सोखता जिससे पानी जेल जैसा बनने लगता है, इस तरह आँतों सफाई भी आसान हो जाती है।

आयुर्वेदिक में वर्षो से उपयोग किया जाने वाला  इसबगोल(Psyllium Husk) प्राकृतिक उपाय के रूप में प्रभावशाली बहुत माना जाता है, खासकर वजन नियंत्रण, पाचन तंत्र, महिलाओं के स्वास्थ्य और त्वचा के लिए फायदेमंद है।

इसबगोल कौन-कौन सी बीमारी में काम आता है?

 

कब्ज व दस्त से राहत:

ईसबगोल हमारे पाचन तंत्र से अतिरिक्त पानी सोखता है, मल को नियमित करता है और आंतों को साफ कर सकता है जिससे दस्त और कब्ज (constipation) दोनों में आराम मिलता है. 

वेट लॉस में सहायक:

खाली पेट ईसबगोल खाने से आपको पेट भरा महसूस होता है, इससे कैलोरी खाने से बचा जा सकता है. और मेटाबॉलिज्म (चयापचय) भी तेज होता है। 

ब्लड शुगर कण्ट्रोल करने में:

ईसबगोल ब्लड शुगर लेवल को स्थिर कर सकता है इसके लिए यह कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को काफी धीमा कर देता है जो डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी है। 

हृदय की सेहत के लिए:

ईसबगोल एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए पित्त एसिड को बाधित करता है जिससे हृदय को स्वस्थ रह सके। 

आंतों के लिए:

ईसबगोल आंतों को मजबूत करता है और उनकी सूजन दूर कर इन्फेक्शन सी के खतरे को कम करता है।

महिलाओं के लिए इसबगोल के फायदे (isabgol gol benefits for women)

महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान पेट दर्द, कब्ज, हार्मोनल असंतुलन जैसी आम समस्याएं हैं, इसबगोल इन लक्षणों में कमी करता है और पाचन क्रिया सुलभ बनाकर स्किन में ग्लो प्रदान करता है।

हार्ट की सेहत के लिए ( isabgol benefits for heart)

घुलनशील फाइबर आपके कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने के साथ ही हार्ट से जुडी की बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है घटता है और  रहता है।

Pet Dard ka Gharelu Upay-पेट में दर्द और मरोड़ का घरेलू उपचार क्या है?

 

इसबगोल भूसी का कैसे सेवन करें (how to use isabgol)

  • 1-2 चम्मच isabgol भूसी को दही, दूध या एक गिलास पानी के साथ खाली पेट ले सकते हैं। 
  • सुबह खली खली पेट या रात में सोने से पहले भी इसका सेवन कर सकते है।
  • कुछ लोग नींबू के रस के साथ भी इसका सेवन करते है।  

सावधानियां 

  • ईसबगोल कहते है तो पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिए क्योंकि यह आंतो से पानी सोख लेता है। 
  • ईसबगोलअत्यधिक मात्रा में न ले अन्यथा पेट में दर्द या गैस हो सकती है। लेने से पेट में दर्द, गैस या कब्ज हो सकती है.
  • यदि पहले से आप कोई दवा ले रहे है या कोई बीमरी है तो इसे खाने से पहले डॉक्टरी सलाह अनिवार्य है।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

 

इसबगोल को गर्म या ठंडे दूध के साथ लेना बेहतर है?

इसबगोल को गर्म या ठंडे दोनों तरह के दूध के साथ ले सकते है बस यदि एसिडिटी है तो ठंडा दूध और कब्ज है तो गर्म दूध लेना अधिक लाभकारी हो सकता है।

पेट साफ करने के लिए इसबगोल कैसे लें?

पेट साफ करने के लिए इसबगोल को पानी या दूध के साथ सुबह ले सकते है।

क्या ईसबगोल लिवर के लिए फायदेमंद है?

लिवर के लिए इसबगोल अप्रत्यक्ष रूप से फायेदमंद होता है क्यिंकि यह अम्ल, पित्त, आंतो को साफ कर कोलेस्ट्रॉल में कमी करता है।

दही में इसबगोल मिलाकर खाने से क्या होता है?

इसबगोल को दही में मिलाकर खाने से दस्त की समस्या में बहुत रहत मिलती है क्योंकि दही प्रोबायोटिक्स होता है और इसबगोल फाइबर दोनों मिलकार पाचन को मजबूत और आंतो स्वस्थ बनाते है। 

खाली पेट ईसबगोल खाने से क्या होता है?

ईसबगोल को खली पेट खाने से कब्ज से बहुत जल्दी राहत मिल जाती है।  इसके अलावा यह भूख में बी कमी करतहिआ जिसे वेट लॉस में आसानी होटी वही कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर भो कण्ट्रोल में हो सकता है। यदि इसका सेवन करते है तो पानी थोड़ा अधिक पीना होगा।  

 

Similar Posts