|

गिलोय किसे नहीं खाना चाहिए? जानें किन लोगों को गिलोय से नुकसान हो सकता है

चित्र में एक व्यक्ति और गिलोय किसे नहीं खाना चाहिए?
गिलोय किसे नहीं खाना चाहिए?

Side Effects Of Giloy In Hindi आयुर्वेद में गिलोय को“अमृता” भी कहा गया है  यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में शरीर की मदद करती है। लेकिन यह जरुरी नहीं सभी व्यक्ति के लिए गिलोय फायदेमंद ही हो। कुछ लोगों को यह नुकसान भी कर सकती है, खासकर जब इसे लंबे समय तक या गलत मात्रा लिया जाए। आइए जानें गिलोय के साइड इफेक्ट्स या किन लोगों को गिलोय नहीं खानी चाहिए।

गिलोय किसे नहीं खाना चाहिए? 

1. ऑटोइम्यून बीमारियों से ग्रस्त लोग 

जिन लोगों को मल्टीपल स्क्लेरोसिस (Multiple Sclerosis), रूमेटाइड आर्थराइटिस (Rheumatoid Arthritis), या लुपस (Lupus) जैसी बीमारियां हैं, उन्हें गिलोय सेवन से बचना चाहिए।
नोट – गिलोय इम्यून सिस्टम को और भी अधिक एक्टिव बना देती है, जिससे इस तरह के बीमारियों के लक्षण बढ़ सकते हैं।

2. गर्भवती और ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाएं

गिलोय का सेवन प्रेगनेंसी और स्तनपान के दौरान सुरक्षित नहीं माना जाता।
नॉट – इस दौरान क्योंकि हॉर्मोनल बदलाव होते है जिससे शरीर संवेदनशील होता है, और गिलोय के सक्रिय तत्व दूध और गर्भ पर असर डाल सकते हैं।

3. लो ब्लड शुगर (Low Blood Sugar) के लोग

गिलोय ब्लड शुगर या ग्लूकोज को कम करने का काम करती है।
नोट – जिनका पहले से ही शुगर लेवल कम रहता है, उन लोग को इसका सेवन करने से हाइपोग्लाइसीमिया (Hypoglycemia) हो सकता है।

4. लीवर संबंधी मरीज

कुछ अध्ययनों में पता चलता है कि गिलोय का लंबे समय तक अधिक सेवन करने से लिवर पर नकारात्मकअसर डाल सकता है।
नोट – इसलिए जिनको पहले से हेपेटाइटिस, फैटी लिवर,  या अन्य किसी प्रकार लीवर की समस्या है, उन्हें गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए।

5.सर्दी-खांसी या एलर्जी वाले लोग

गिलोय से कुछ लोगों को एलर्जिक रिएक्शन, बार-बार सर्दी-जुकाम या सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है।
नोट – ऐसा कुछ भी महसूस होने पर तत्काल गिलोय का उपयोग बंद कर दें।

लिवर में सूजन का रामबाण इलाज: असरदार आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय

महत्वपूर्ण सुझाव

  • हमेशा डॉक्टर या वैद्य की सलाह से ही गिलोय लें।
  • लगातार लंबे समय तक इसका सेवन न करें।
  • शरीर के अनुरूप खुराक और मात्रा का ध्यान रखें।

पतंजलि गोधन अर्क सेवन के फायदे, सेवन विधि और नुकसान

निष्कर्ष

भले ही गिलोय एक शक्तिशाली औषधि है, लेकिन हर व्यक्ति के लिए एक ही दवा उपयुक्त नहीं होती।
अगर किसी को कोई पुरानी बीमारी है या पहले से ही किसी दवा पर हैं, तो गिलोय का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर को बताये।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

क्या गिलोय से लीवर खराब होता है?

आमतौर पर गिलोय लिवर को नुकसान नै करता है लेकिन ऑटोइम्यून लिवर रोगों के व्यक्तियों के लिवर की क्षति या सूजन हो सकती है। इसलिए चिकित्सक से परामर्श जरुरी है। 

 

 

 

Similar Posts