पेट और आंतों की सफाई के लिए आयुर्वेदिक दवाएं और घरेलू उपाय
आंतें (Intestines) शरीर की सफाई का मुख्य केंद्र होती हैं। आंतों में पुराना मल जमा हो जाने के वजह से पेट फूलना, गैस, त्वचा की समस्याएँ, थकान, और सिरदर्द जैसी परेशानियाँ बढ़ने लगती हैं। लेकिन आयुर्वेद में कई कैसी उपाए है जिनसे ाअंत की सफाई कर पेट की समस्यायों से राहत पायी जा सकती है।

आयुर्वेद में आंतों की सफाई को दो रूपों “वस्ति” और “विरेचन” बताया गया है, जो पूरे शरीर से विषैले पदार्थों (toxins) को बाहर निकालने में सहायता करते हैं।
आंत के लिए सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवाएं
आयुर्वेद के अनुसार आंतों की सफाई के लिए ऐसी दवाएं या जड़ी-बूटियाँ सबसे अच्छी मानी जाती हैं जो प्राकृतिक रेचक (laxative) गुण रखती हैं।
त्रिफला चूर्ण
- यह सबसे असरदार और लोकप्रिय आयुर्वेदिक पाउडर है।
- इसमें आंवला, हरड़, और बहेड़ा होते हैं — जो आंतों में जमा मल को धीरे-धीरे बाहर निकालते हैं।
- 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ रोज रात को सोने से पहले लेना लाभदायक है।
इसबगोल (Isabgol Husk)
- यह आंतों को बहुत कोमलता से साफ करता है।
- एक गिलास गुनगुने पानी या दूध के इसे रात को सोने से पहले साथ लिया जा सकता है।
हरड़ (Haritaki)
- इसे “Mother of Herbs” भी कहा जाता है।
- यह कब्ज को जड़ से मिटने के साथ ही आंतों की गतिशीलता बढ़ाती है
अविपत्तिकर चूर्ण
- यह पेट का भारीपन, अपच और जलन में राहत देता है।
- साथ ही यह मल त्याग को सरल और सुलभ बनाता है।
पेट की सभी समस्याओं के लिए अविपत्तिकर चूर्ण के फायदे – avipattikar churna for stomach in hindi
पतंजलि की आयुर्वेदिक दवाएं पेट साफ करने के लिए
आंतों की सफाई और कब्ज दूर करने के लिए पतंजलि में कुछ ऐसी भी दवाएं हैं जो इसमें मदद करती हैं:
| दवा का नाम | उपयोग का तरीका | फायदे |
|---|---|---|
| त्रिफला चूर्ण (Patanjali) | रात को 1 चम्मच गुनगुने पानी के साथ | आंतों और कब्ज की सफाई |
| दिव्य कायाकल्प चूर्ण | रोजाना पानी के साथ 1-2 चम्मच | पेट के टॉक्सिन बहार निकाले |
| दिव्य चूर्ण | 1 चम्मच रात को | गैस दूर कर पेट साफ करता है |
| अविपत्तिकर चूर्ण | 1 चम्मच सुबह-शाम | मल त्याग और एसिडिटी में सुधार |
| हरड़ चूर्ण | रात को पानी के साथ ½ चम्मच | आंतों की गति को नियमित करे |
सावधानी:
छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं,या गंभीर पेट दर्द वाले व्यक्ति किसी भी दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर या वैद्य की सलाह अवश्य लें।
आंतों में जमा मल कैसे साफ करें? (Natural ways)
आंतों की सफाई केवल दवाओं से नहीं, बल्कि आपकी दिनचर्या से भी होती है।
नीचे कुछ घरेलू उपाय बताये जा रहे जो toxin removal को बढ़ा सकते है –
- सुबह खाली पेट नींबू को गुनगुना पानी के साथ पिए यह बॉडी में डिटॉक्स प्रक्रिया शुरू कर देता है।
- फाइबर युक्त भोजन जैसे- साबुत अनाज, सब्जियाँ और फल आंतों की गति को बढ़ाती हैं।
- रोजाना 2-3 लीटर पानी पीने से मल त्याग सुलभ होने के साथ ही टॉक्सिन बाहर निकालने में सहायक है।
- “पवनमुक्तासन”“अपानासन” और “कपालभाति”योग और प्राणायाम करने से विशेष रूप से पेट और आंत से जुडी समस्या में आराम मिलता है।
- सप्ताह में 1 दिन का डिटॉक्स डाइट रख सकते है इसमें आपको सिर्फ हल्का भोजन,फल या सूप ले सकते है इससे पाचन तंत्र को आराम मिलता है।
निष्कर्ष
आंतों की सफाई से न केवल शरीर को आराम और हल्का महसूस होता है बल्कि ऊर्जा का स्तर बढ़ता है, स्किन ग्लो करती है मन प्रसन्न और संतुलित रहती है। लेकिन किसी भी स्व का सेवन करने से पहले अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बार में पहले अपने डॉक्टर को बताये इसके बाद उनके परार्मश पर ही दवा या उपाय ले।