|

सबसे अच्छा आयुर्वेदिक तेल जोड़ों के दर्द के लिए कौन सा है?

इस ब्लॉग में आप जान सकते है कि  सबसे अच्छा आयुर्वेदिक तेल जोड़ों के दर्द के लिए कौन सा है? क्योंकि जोड़ों का दर्द एक बहुत आम तकलीफ देह समस्या बन चुकी है, खासकर शारीरिक मेहनत करने वाले और बुजुर्गो के लिए।

 

आयुर्वेदिक तेल जोड़ों के दर्द के लिए--
          आयुर्वेदिक तेल जोड़ों के दर्द के लिए

यहाँ उन आयुर्वेद से बने तेलो के बारे में बताया गया है जिसे घुटनो और जोड़ो के दर्द से राहत मिल सकती है।आगे यह भी जाने की जो भी तेल बताये गए है उनमे से कौन सा सबसे अधिक प्रभावी है।

आयुर्वेदिक तेल जोड़ों के दर्द के लिए कैसे फायदेमंद हैं?

आयुर्वेदिक तेलों में कुछ विशेष प्रकार के औषधीय तत्व और जड़ी-बूटियां होते हैं जो:

  • सूजन को कम करे 
  • रक्त संचार बढ़ाये 
  • जोड़ो और हड्डियों को पोषण प्रदान करे 
  • दर्द में आराम दे 

जोड़ों के दर्द के लिए सबसे अच्छे आयुर्वेदिक तेल

1. महामाष तेल

  • यह पुराने जोड़ों के दर्द और गठिया (arthritis) के लिए उपयोगी है।
  • मांसपेशियों की अकड़न और दर्द से राहत दे।
  • इसे हल्का गुनगुना कर मसाज करने से शीघ्र असर होता है।

कीमत – 100 ml बैद्यनाथ महामाष तेल प्राइस – 215 रुपये हो सकती है।

2. धन्वंतरम तेल

  • मांसपेशियों की कमजोरी, गठिया और सूजन के लिए फायदेमंद।
  • प्रसव के बाद महिलाएं इसका उपयोग कर सकती है।

कीमत – 100 ml धन्वंतरम तेल प्राइस – 100 रुपये हो सकती है।

3. नारायण तेल

  • मांसपेशियों और जोड़ों (joint) में लचीलापन बनाए रखता है।
  • नसों में होने वाली कमजोरी को दूर करता है।
  • पुराने गठिया और ऑर्थराइटिस में असरदार।

कीमत – 100 ml बैद्यनाथ नारायण तेल प्राइस – 140 रुपये हो सकती है।

4. मुरिवेण्णा तेल 

  • मोच, जॉइंट में दर्द के लिए उपयोगी।
  • एलोवेरा और मोरिंगा से निर्मित या तेल जलन और कट में भी राहत दे।

कीमत – 100 ml मुरिवेण्णा तेल प्राइस – 150 रुपये हो सकती है।

5. शतावरी तेल

  • हड्डियों को मजबूत करने का बढ़िया विकल्प।
  • ऑस्टियोआर्थराइटिस के कष्टदायक दर्द को कम करता है।

कीमत – 100 ml शतावरी तेल प्राइस – 230 रुपये हो सकती है।

आयुर्वेदिक तेल का इस्तेमाल कैसे करें?

  1. हल्का गुनगुना करे: मालिश करने से पहले ेल बहुत हल्का गर्म कर ले।
  2. धीरे-धीरे मसाज करें: दर्द वाले स्थान पर हल्के हाथों से 5 से10 मिनट तक मसाज करें।
  3. रात में मालिश: सोने से पहले तेल से माँ लिश करने से बहुत आराम मिलता है।
  4. गर्म पट्टी: तेल मालिश के बाद गर्म पट्टी बांध ले।

पतंजलि ज्योतिष्मती या मालकांगनी तेल के 24 फायदे एवं उपयोग

दर्द की तीव्रता और प्रकृति पर तेल  आधारित होता है। लेकिन अगर इनमे से कोई एक सबसे अच्छा आयुर्वेदिक तेल जोड़ों के दर्द के लिए चुनना है तो महामाष तेल और इसके बाद नारायण तेल को बहुत अच्छा माना जाता है।

महामाष तेल श्रेष्ठ क्यों है ?

जोड़ों के दर्द(joint pain) के लिए महामाष तेल को अत्यंत सर्वोत्तम माना जाता है जो  गठिया (Arthritis), लकवा (Paralysis), स्नायु विकार (Neuromuscular Disorders) के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।

वात दोष संतुलित करे – यह उड़द दाल (माष), तिल का तेल और अन्य विशिष्ट आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से तैयार होता है।
जोड़ों की जकड़न और कमजोर नसों आराम दे  – सूजन कम कर जोड़ों में लचीलापन बढ़ाता है।
पुराने जोड़ों के दर्द और गठिया में राहत – नियमित रूप से मालिश करने से मांसपेशियों  के साथ हड्डियों की मजबूती बढ़ती है।

कैसे उपयोग करे ?

रात को सोने से पहले 15 मिनट महामाष तेल धीरे-धीरे से मालिश करे।

सभी पर तेलों का प्रभाव अलग हो सकता है।

बालों के लिए एक विशेष आयुर्वेदिक तेल कैसे बनाएं  

 

निष्कर्ष

जोड़ों के दर्द के लिए आयुर्वेदिक तेल राहत दिलाने के लिए बहतु प्रभावी होते हैं। यहाँ बताये गए सभी तेल दर्द से लंबे समय तक राहत देने के साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते है। लेकिन किसी भी तेल के उपयोग करने से पहले किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह ले।

 

Similar Posts