|

ब्राह्मी के पत्ते खाने से क्या होता है? ब्राह्मी का सेवन कैसे करें

ब्राह्मी एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी वाला पौधा है, जिसे मुख्यतः तनाव कम करने, याददाश्त सुधारने और मस्तिष्क शक्ति बढ़ाने,  के लिए जाना जाता है। इसके पत्तों का सेवन करने से दिमाग और शरीर को कई फायदे होते हैं।

ब्राह्मी के पत्ते

ब्राह्मी नमी वाले स्थानों पर उगने वाला पौधा है इसकी पत्तिया मुलायम और सफ़ेद गुलाबी या नीले फूल होते है।  इसकी तसीर ठंडी और फीका स्वाद होता है। यह मुख्यतः भारत की उपज है। ब्राह्मी इंडियन पेनीवॉर्ट, बाकोपा, हर्ब ऑफ़ ग्रेस और वाटर हिसोप भी कहा जाता है।  बाकोपा मोनिएरी(Bacopa monnieri) इसका वैज्ञानिक नाम है।

ब्राह्मी के पत्ते खाने से क्या होता है?-brahmi leaves benefits in hindi

1. याददाश्त में सुधार और मानसिक स्वास्थ्य 

  • ब्राह्मी के पत्तों में उपस्थित यौगिक बाकोसाइड (Bacosides) मस्तिष्क की कोशिकाओं को मजबूत कर सकता है।
  • यह ध्यान केंद्रित करने, याददाश्त बढ़ाने,  और मानसिक स्पष्टता (Mental Clarity) लाने में असरदार है।
  • अल्जाइमर (Alzheimer’s) और बुजुर्गों में डिमेंशिया (Dementia) जैसी बीमारियों को रोकने में मददगार हो सकता है।

2. चिंता (Anxiety) और तनाव को कम करता है

  • ब्राह्मी में एक प्राकृतिक एडेप्टोजेन (Adaptogen) है, जो चिंता के स्तर और तनाव को नियंत्रित करता है।
  • यह हार्मोन कोर्टिसोल (Cortisol) को संतुलित करता है, जिससे मानसिक शांति (mental peace) मिलती है।
  • डिप्रेशन के लक्षणों को भी कम करने में यह सहायक माना जाता है।

पतंजलि दिव्य मेधा वटी एक्स्ट्रा पावर खाने के फायदे और नुकसान

3. अनिद्रा में सुधार

अनिद्रा (Insomnia) से परेशान लोगो को ब्राह्मी के पत्तों का सेवन करने से अच्छी नींद लाने में सहायता हो सकती है क्योंकि यह तंत्रिका तंत्र (Nervous System) को आराम देता है जिससे सुकूनभरी गहरी नींद आती है।

4. सोचने की क्षमता और एकाग्रता बढ़ाए

कामकाजी लोगों और स्टूडेंट्स के लिए ब्राह्मी बहुत फायदेमंद है क्योंकि यह दिमागी थकान दूर करने और बुद्धि तेज करने में मदद करता है। परीक्षा के समय होने वाले स्ट्रेस कम करने और एकाग्रता बढ़ाने के लिए यह सर्वोत्तम जड़ी-बूटी है।

5. हृदय और इम्यूनिटी में लाभकारी

ब्राह्मी में इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर है, वही यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और हार्ट के लिए भी हेल्दी है।

6. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

बालों को मजबूत घना करने के लिए ब्राह्मी के पत्तों का रस इस्तेमाल कर सकते है इसके अतिरिक्त सिर की खुजली, डैंड्रफ से भी छुटकारा दे सकता है। स्किन पर यदि पिम्पल्स हो गए है तो ब्राह्मी का लेप लगाने से न सिर्फ पिम्पल्स बल्कि पिगमेंटेशन से भी राहत मिलती है।

7. पाचन तंत्र को सुधारे 

  • ब्राह्मी के पत्ते एसिडिटी व कब्ज दूर कर पाचन क्रिया को दुरुस्त रखते हैं। यह लिवर को हेल्दी बनाता है और आंतों की सूजन को कम करता है।

ब्राह्मी के पत्ते खाने का क्या तरीका है 

  1. ब्राह्मी के पत्ते – रोज 4 से 5 ब्राह्मी के पत्ते चबाना लाभकारी होता है।
  2. ब्राह्मी की चाय – इसके पत्तों को पानी में उबाल ले और चाय की तरह पिए।
  3. ब्राह्मी का जूस – 5 से 6 पत्तों के पेस्ट को एक गिलास पानी में मिलाकर पी सकते है।
  4. ब्राह्मी का चूर्ण – सुखाए गए पत्तों को पीसकर 1 चम्मच रोज़ दूध या पानी के साथ लिया जा सकता है।
  5. ब्राह्मी को शुरुवात में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में उपयोग। करे

Jatamansi Ke Fayde Balo Ke Liye

ब्राह्मी चूर्ण प्रतिदिन कितना?

ब्राह्मी की मात्रा स्वास्थ्य समस्या पर निर्भर करती है सामन्यतः ५००मिली प्रतिदिन डॉक्टरी सलाह के अनुसार लिया जा सकता है।

ब्राह्मी सेवन के नुकसान

  • ब्राह्मी के अधिक सेवन कर लेने से पेट की समस्या, मतली, उल्टी हो सकती है।
  • स्तनपान कराने या गर्भवती महिलाओं और यदि कोई पहले से दवा ले रहा है तो इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श ले।

निष्कर्ष

इस लेख में ब्राह्मी के पत्ते खाने से इससे निकलने वाला रस कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं के लिए लाभकारी है के लिए सामान्य जानकारी प्रदान की गयी है।  कृपया इसके किसी भी तरह से उपयोग में लेन से पहले चिकित्सक सलाह जरुरी है।  लाभकारी होता है।

FAQS-ब्राह्मी सम्बंधित प्रश्न

Q- ब्राह्मी लेने का सबसे अच्छा समय क्या है?

ब्राह्मी को कई स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों के लिए उत्तम है इसे भोजन के बाद या सवेरे लेना उचित हो सकता है।

Q- ब्राह्मी कैसे खाई जाती है?

ब्राह्मी का उपयोग पत्तियों, रस, पाउडर, तेल और कैप्सूल रूप में लिया जा सकता है।  इसे दूध के साथ, चाय की तरह भी सेवन कर सकते है।

Q- कौन सी ब्राह्मी सबसे अच्छी है?

आप वैद्यनाथ या पतंजलि ब्राह्मी ले सकते है इसका उपयोग मानसिक शांति के लिए किया जाता है।

Q- पतंजलि ब्राह्मी चूर्ण कैसे खाएं?

पतंजलि भाह्मी चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ करीब 2 ग्राम भोजन के बाद चिकित्सक सलाह पर ले सकते है।

Similar Posts