|

फिट रहने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए? जानिये सही डाइट की पूरी जानकारी

फिट रहने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए
फिट रहने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए?

फिट रहने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए?

बॉडी को फिट रखने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज नहीं, बल्कि सही डाइट भी उतनी ही ज़रूरी है। ऐसे में ये चीज़ें सिमित या बिल्कुल नहीं खानी चाहिए:

  • ज्यादा तला-भुना खाना ( फ्राइड फूड, समोसा, पकोड़े)
  • जंक फूड (नूडल्स, पिज़्ज़ा, बर्गर )
  • मीठी चीज़ें या शुगर ड्रिंक्स (मिठाइया, कोल्ड ड्रिंक, पैकेट जूस)
  • रिफाइंड कार्ब्स (पेस्ट्री, मैदा, व्हाइट ब्रेड)
  • प्रोसेस्ड फूड (पैकेट स्नैक्स, चिप्स, बिस्किट)
  • ❌ पैकेज्ड फूड या बहुत ज्यादा नमक वाले पदार्थ

इनकी जगह आप फल, नट्स, साबुत अनाज, दालें, हरी सब्जियाँ और पर्याप्त पानी लें।

वजन घटाने के लिए सबसे अच्छी हर्बल चाय कौन सी है ? इसके फायदे और नुकसान

रात में क्या-क्या नहीं खाना चाहिए?

रात में जल्दी पचने वाला और हल्का भोजन करना ही बेहतर होता है। ये चीज़ें अवॉइड करें:

  • 🌙 तला-भुना खाना और भारी 
  • 🌙 बहुत मसालेदार भोजन
  • 🌙 डेज़र्ट या मीठा 
  • 🌙 कैफीन वाली चीज़ें (कोला, कॉफी)
  • 🌙 बहुत अधिक चावल या सफेद कार्ब्स

रात में सब्ज़ी, हल्की दाल, सूप या सलाद बेहतर विकल्प हैं।

1 महीने तक चावल नहीं खाने से क्या होता है?

1 महीने तक अगर आप चावल नहीं खाते, तो –

संभावित फायदे:

  • ✔️ वजन कम होने में सहायक (कैलोरी अगर कम हो जाए)
  • ✔️ ब्लड शुगर में सुधार (खासकर सफेद चावल बंद करने से)
  • ✔️ पेट की चर्बी में थोड़ी कमी

संभावित नुकसान:

  •  ऊर्जा में कमी (कार्ब्स का अगर दूसरा स्रोत न लें)
  •  थकन या कमजोरी
  •  फाइबर कमी (अगर साबुत अनाज या ब्राउन राइस भी न लें)

👉 बेहतर है कि सफेद चावल की बजाय ब्राउन राइस, मिलेट्स जैसे -रागी, ज्वार, बाजरा) या क्विनोआ खाया जा सकता है।

Similar Posts