अनिद्रा (नींद न आने) के घरेलू उपाय और रामबाण दवा

अनिद्रा (नींद न आना) आज एक बहुत आम समस्या बन गयी है , फ़ोन का धिक् इस्तेमाल इसकी बड़ी वजह तो है ही लेकि इसके अलावा भी कई कारन है इस आर्टिकल में अच्छी नींद लाने के लिए कई सुरक्षित घरेलू उपाय बताये गए है जिन्हे आजमा सकते है –
अनिद्रा(insomnia)क्या है?
जब व्यक्ति की नींद रात को बार-बार टुटए, समय पर नींद न आइये और साथ ही आलस्य आये या ताजगी मसहूस न हो तो इसे अनिद्रा की स्थिति कहते है।
अनिद्रा के मुख्य लक्षण
- देर रात तक भी नींद न आना
- बार‑बार नींद खुलना
- सुबह सुस्ती और थकान
- स्ट्रेस और चिड़चिड़ापन
- ध्यान न लगा पाना
महिलाओं के सिर दर्द के कारण और छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
अनिद्रा के घरेलू उपाय
1. गुनगुने दूध का सेवन
रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुना दूध पीने से दिमाग शांत होता है और नींद जल्दी आती है।
2. अश्वगंधा सेवन करे
अश्वगंधा स्ट्रेस कम करता है। आधा चम्मच अश्वगंधा चूर्ण रात को गुनगुने दूध के साथ लें।
3. ब्राह्मी का सेवन
दिमाग को रिलैक्स करने के लिए ब्राह्मी बहुत उपयोगी है। ब्राह्मी चाय या चूर्ण रात में लाभदायक होती है।
4. नारियल या सरसो के तेल से मालिश
सोने से सिर और पैर में इस तेल से हल्की मालिश करें। इससे आपका नर्व सिस्टम शांत होता है।
5. गर्म पानी पैर धोये
रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में अपने पैरो को भिगोने या धोने से अच्छी नींद आती है।
6. स्क्रीन और मोबाइल से दूरी
सोने के 1 घंटा पहले लैपटॉप, मोबाइल और टीवी बंद कर दें।
7. प्राणायाम और ध्यान
भ्रामरी प्राणायाम और अनुलोम-विलोम को करीब 5–10 मिनट करने से नींद और फोकस बढ़ाने में मदद मिलती है।
8. जायफल का उपयोग
गुनगुने दूध में चुटकी भर जायफल पाउडर मिलाकर पीने से गहरी अच्छी नींद आती है।
9. कैफीन से दूरी
शाम के बाद कोल्ड ड्रिंक, चाय या कॉफी न लें। यह नींद को खोलने और बाधा डालने का कार्य करते है।
10. सोने-जागने का नियमित समय
प्रतिदिन नियमित रूप से सोने कर जगने का एक समय डाले।
गठिया बाय का रामबाण इलाज: घरेलू औरआयुर्वेदिक उपाय
ध्यान रखने योग्य
- लम्बे समय तक अनिद्रा रहने पर चिकित्सक सलाह ज़रूर लें
- गंभीर रोगी या गर्भवती महिलाएं इनमे से कुछ भी उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श ले।
कौन सा अंग दबाने से नींद जल्दी आती है?
एक्यूप्रेशर (Acupressure) पर आधारित यह उपाय, जिसमें शरीर के कुछ बिंदुओं(points) को दबाने से नींद बेहतर होती है।
1. पैरों के तलवे
पैरों के तलवे को बीच से 2–3 मिनट दबाने से दिमाग रिलैक्स होता है।
2. हथेली का प्रेशर पॉइंट
अंगूठे और तर्जनी उंगली(index fingure) के बीच वाले स्थान को हल्के से प्रेस करने पर तनाव कम होता है।
3. कलाई का बिंदु
कलाई के अंदर अपनी तीन उंगली को नीचे दबाने से दिमाग और दिल दोनों को शांति मिलती है।
नींद की रामबाण दवा क्या है?
बिना दवा के अगर नींद की बात करें, तो नीचे दिए गए कुछ उपाय रामबाण माने जाते हैं:
- जायफल में गुनगुना दूध मिलाकर
- ब्राह्मी और अश्वगंधा का सेवन
- प्राणायाम और ध्यान करने से
- सही समय पर सोने‑जागने की आदत
- स्क्रीन और फोन से दूरी
वास्तव में यदि अपनी नींद को बेहतर करना चाहते है तो सही दिनचर्या और तनाव‑मुक्त जीवन ही नींद की सबसे बड़ी और उत्तम रामबाण दवा है।