|

क्या फैटी लिवर में देसी घी खाना सुरक्षित है या नुकसानदायक?

Is desi ghee good for fatty liver in hindi फैटी लिवर आज के टाइम पर एक नार्मल प्रॉब्लम बनती जा रही है।  शारीरिक गतिविधि की कमी, गलत खान-पान, अधिक तला-भुना भोजन इसके कुछ मुख्य कारण हैं। लेकिन फिर भी लोगो के मन यह प्रश्न कई बार आता है की क्या फैटी लिवर में घी सकते है या नहीं(Fatty Liver mein desi Ghee kha sakte hain)।

फैटी लिवर में देसी घी
फैटी लिवर में देसी घी

फैटी लिवर क्या होता है?

जब लिवर की कोशिकाओं(cells) में जरूरत से ज्यादा चर्बी(fat) जमा हो जाती है, तो इसे लिवरकी सूजन(fatty liver) कहा जाता है। यह दो तरह का होता है:

  1. (NAFLD) नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर
  2. अल्कोहोलिक फैटी लिवर

फैटी लिवर के लक्षण

शुरुआती चरण में फैटी लिवर के अक्सर कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते, लेकिन धीरे-धीरे इस तरह की समस्याएं हो सकती हैं:

  • हमेशा थकान लगना
  • दाहिने पेट के हिस्से में दर्द या भारीपन
  • भूख में कमी
  • वजन तेजी से वजन घटना या बढ़ना या
  • कब्ज, गैस और अपच
  • गंभीर स्थिति में त्वचा पेली होना
  • सुस्ती और कमजोरी

फैटी लिवर होने के मुख्य कारण

लिवर सूजन के मुख्य कारण इस प्रकार हैं:

  • जंक फूड और ज्यादा तला-भुना खाना
  •  रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और अधिक शक्कर
  • ओवरवेट
  • इंसुलिन रेजिस्टेंस और डायबिटीज
  • अल्कोहल सेवन
  • शारीरिक मेहनत न होना
  • अनियमित दिनचर्या और तनाव

क्या फैटी लिवर में देसी घी खा सकते हैं?

हाँ, फैटी लिवर में देसी घी खा सकते है — लेकिन सीमित मात्रा में ही ।

देसी घी को पूरी तरह से गलत मानना सही नहीं है। सही तरीके और सही मात्रा  से लिया जाए, तो यह नुकसान नहीं बल्कि लाभदायक भी हो सकता है।

लिवर में सूजन का रामबाण इलाज: असरदार आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय

फैटी लिवर में देसी घी के फायदे

देसी घी सीमित मात्रा में खाने से:

  •  डाइजेशन मजबूत होती है
  • लिवर की सेल्स को पोषण मिलता है
  • सूजन(swelling) कम करने में मदद मिलती है
  • फैट मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है
  • गैस और कब्ज में राहत मिलती है

देसी घी में ब्यूटिरिक एसिड मौजूद  होता है जो आंत और लिवर के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।

कितना देसी घी खाना सुरक्षित है?

फैटी लिवर समस्या में में देसी घी को  बहुत कम मात्रा में लेना चाहिए:

  • 1 छोटी चम्मच दिन में ½ से ज्यादा नहीं
  • सुबह या फिर दोपहर के भोजन में लेना ही बेहतर होता है
  • रात में घी सेवन से बचना चाहिए

फैटी लिवर में देसी घी कैसे खाएं?

फैटी लिवर में अगर आप देसी घी लेना चाहते हैं, तो इन तरीकों से सेवन करे:

  • से ½ चम्मच डालकर दाल या सब्जी में ऊपर
  • रोटी में हल्का सा लगाकर
  • दलिया या खिचड़ी में मिलाकर

घी में तला-भुना हुआ खाना बिल्कुल न खाएं।

किन लोगों को देसी घी नहीं खाना चाहिए?

फैटी लिवर की स्थिति यदि गंभीर है, तो घी से बचें:

  • मोटापा बहुत ज्यादा हो
  • कोलेस्ट्रॉल हाई हो
  • हार्ट की डिजीज
  • डॉक्टर ने फैट को पूरी तरह बंद करने के लिए कहा हो

फैटी लिवर में क्या खाएं?

फैटी लिवर(fatty liver) को ठीक करने के लिए:

  • हरी पत्तेदार सब्जियां
  • फल (अमरुद, सेब, पपीता)
  •  दलिया, ओट्स
  • हल्की वाली दालें
  • गुनगुना या हल्का गर्म पानी
  • वॉक और नियमित योग

निष्कर्ष

फैटी लिवर में देसी घी को पूरी तरह बंद करना मना नहीं है, लेकिन इसके सेवन तरीका और मात्रा का ध्यान रखना आवश्यक है लेकिन खाने से पूर्व एक बार डॉक्टरी सलाह लेना जरुरी है। यदि आप एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाते है तप देसी घी नुकसान नहीं करता है।

 

 

Similar Posts