पिंपल्स के लिए कौन सा तेल अच्छा है? इसे इस्तेमाल करने का तरीका
पिंपल्स और एक्ने की समस्या कम करने के लिए कुछ खास प्राकृतिक तेल लाभकारी हो सकते है। हालांकि, हर स्किन के लिए एक जैसा तेल सही हो यह जरुरी नहीं। अपनी त्वचा के अनुसार सही तेल चुन कर लगाने से एक्ने और पिम्पल की समस्या दूर हो सकती है।

पिंपल्स के लिए कौन सा तेल अच्छा है?
यहाँ विभिन्न प्रकार के पिम्पल पर असरदार तेलों(oil for pimples in hindi) के बारे में बताया गया है।
1. टी ट्री ऑयल – Tea Tree Oil
- यह एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है।
- एक्ने और मुहांसो के लिए उत्तम।
- कैसे लगाएं? 2 से 3 बूंदें जोजोबा या नारियल तेल में मिलाकर लगा सकते है।
2. जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil)
- नॉन-कॉमेडोजेनिक यानि यह पोर्स को ब्लॉक नहीं करता
- त्वचा से निकलने वाले ऑयल को बैलेंस कर पिंपल्स कम करता है
- कैसे लगाएं? रात को कुछ बुँदे लेकर चेहरे पर हल्का-सा मालिश करें।
3. नीम का तेल (Neem Oil)
- सूजन कम करने के साथ बैक्टीरिया को खत्म करता है।
- कैसे लगाएं? – 1-2 बूंद पिंपल्स पर लगाएं।
4. अर्जुन तेल (Argan Oil)
- एक्ने को कम कर स्किन को मॉइश्चराइज करे।
- एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से युक्त
- कैसे लगाएं? रात में चेहरे पर हल्की मात्रा में लगाएं।
5. रोजहिप ऑयल (Rosehip Oil)
- दाग-धब्बों को हल्का(light)करता है
- ऑयली स्किन वालों के लिए यह तेल अच्छा है
- कैसे लगाएं? सीरम की तरह 2-3 बूंदें चेहरे पर लगाएं।
6. तिल का तेल – Sesame Oil
- यह नेचुरल एंटीबैक्टीरियल तेल है।
- त्वचा को डिटॉक्स कर मॉइश्चराइज़ करता है।
- नए पिंपल्स को रोकने और पुराने पिम्पल को सुखाने में मदद करता है।
- स्किन बैरियर स्ट्रॉग बनाये।
कैसे इस्तेमाल करें?
- चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें और फिर धो लें।
7. लैवेंडर ऑयल – Lavender Oil
- इसमें एंटी-सेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुहांसो सूखने में हेल्प करते है।
- यह तेल रात में त्वचा को रिपेयर कर रिलैक्स कराता है इसलिए रात में ही लगाए।
- यह मुहांसो के कारण होने वाले दाग-धब्बे को लाइट करता है।
- मुहांसो की सूजन और जलन को कम करता है।
कैसे इस्तेमाल करें?
- एलोवेरा जेल में इसकी 2-3 बूंदें मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
- नाइट क्रीम की तरह भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
8 – नारियल तेल – Coconut Oil
- इसमें बैक्टीरिया को खत्म करने वाला लॉरिक एसिड होता है।
- ड्राई स्किन वालों के लिए यह बहुत अच्छा मॉइश्चराइज़र है।
कैसे इस्तेमाल करें?
- टी ट्री ऑयल के साथ नारियल तेल मिलाकर पिंपल्स पर लगाएं।
पिम्पल्स के लिए अतिरिक्त टिप्स:
- तेल को कभी सीधे स्किन पर न लगाए इसे किसी कैरियरऑयल (जैसे एलोवेरा जेल, जोजोबा, गुलाब जल) में मिलाकर ही इस्तेमाल करें।
लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट करें जिससे रिएक्शन या एलर्जी न हो।
तेल हमेशा हल्के हाथो से मसाज करे। - दिन में एक या दो बार से ज्यादा न लगाए।
- पानी या लिक्विड अधिक ले इससे बॉडी डेटॉक्स होती है, हाइड्रेट रहती है।
- बैलेंस डाइट ले इससे स्किन ब्राइट होने के साथ हेल्दी भी रहती है।
त्वचा को चमकदार करने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?- best fruit for glowing skin in hindi
चेहरे पर कौन सा तेल नहीं लगाना चाहिए?
- ऑयली स्किन वालो को सरसो का नारियल तेल नहीं लगाना चाहिए नारियल तेल। सरसो के तेल की तासीर गर्म होती है जिससे पिम्पल्स बढ़ सकते है वही नारियल का तेल पोर्स बंद कर देता है इसे किसी अन्य तेल में मिलाकर लगा सकते है।
सावधानियाँ:
- नारियल तेल (Coconut Oil) हर किसी के लिए सही नहीं है यह स्किन टाइप पर निर्भर करता है।
- दो तेलों को मिलाकर लगाने से असर अधिक हो सकता है। लेकिन स्किन पर पैच टेस्ट करे।
निष्कर्ष
इस लेख में पिंपल्स के लिए कौन सा तेल अच्छा है? के बारे में सिर्फ जानकारी प्रदान करता है एक्ने और मुहांसो के लिए बताये गए तेलों को लगाने से पहले स्किन स्पेशिलिस्ट से परामर्श ले।