Mindfulness Meditation-माइंडफुलनेस मेडिटेशन करने का आसान और असरदार तरीका
माइंडफुलनेस मेडिटेशन कैसे करें-आज की जिंदगी में हर कोई मानसिक शांति(mental peace) और ध्यान केंद्रित करने की जरुरत महसूस होती है। ऐसे में माइंडफुलनेस मेडिटेशन एक चमत्कारी और कारगर तरीका है, जिससे प्रेजेंट को खुशनुमा होकर जी सकते है और भविष्य के प्रति स्ट्रेस फ्री हो जाते है।

माइंडफुलनेस मेडिटेशन क्या है?
माइंडफुलनेस मेडिटेशन एकअसरदार ध्यान तकनीक है जिसमें व्यक्ति अपनेशरीर, मन और सांसो को वर्तमान में रखने होता है। लेकिन अगर कोई ख्याल आये तो क्या करे- तो आपको उस ख्याल को बिना जजमेंट किये सिर्फ देखना है उसमे उलझना नहीं है।
माइंडफुलनेस मेडिटेशन के फायदे
- स्ट्रेस फ्री लाइफ
- अच्छी नींद
- एकाग्रता का बढ़ाना
- भावनात्मक रूप से मजबूत
- सेल्फ एक्सेप्टेंस
- पॉजिटिव थॉट्स का आना
माइंडफूलनेस के द्वारा शांति व सामंजस्य कैसे प्राप्त होता है-Mindfulness In Hindi-
माइंडफुलनेस मेडिटेशन कैसे करें ?
Step 1: शांत जगह चुनें
- वह स्थान जहाँ कोई शोर न हो या आप एकदम सुबह उठकर आराम से घर पर करे।
- मोबाइल साइलेंट कर दें।
Step 2: आरामदायक मुद्रा में ही बैठें
- कुर्सी या जमीन पर जैसे भी हो सीधा बैठे।
- आंखें बंद कर ले लेकिन अभी शुरुवात है तो चाहे हल्की खोल सकते है।
Step 3: सांस पर ध्यान ले जाये
- अपनी सांसों को नाक में जाते हुए महसूस करे और उसकी गति को भी।
- सिर्फ साँस पर ही ध्यान दे वे किस तरह अंदर जा रही है।
Step 4: विचार आने दे, सिर्फ देखें
- विचार आना स्वाभाविक है इसलिए उसे बस देखे जैसे कोई तमाशा देखते है।
- उसे रोकने की कोशिश न करे नहीं तो वे बढ़ते जायेंगे। न ही कोई अनुमान लगाए की ये विचार अच्छे या बुरे। नो जजमेंट।
- फिर अपना ध्यान सांसो पर लाने की कोशिश करे।
Step 5: 5-10 मिनट से करें
- शुरुआती स्टेज में सिर्फ दिनों में 5 करना काफी फिर समय बढ़ाये।
jeevan ko behtar kaise banaye-जीवन को बेहतर और आनंदमयी बनाते है ये टिप्स
माइंडफुलनेस मेडिटेशन कब करें ?
- इसे सुबह जल्दी या रात को करना अधिक अच्छा है लेकिन दिनभर में जब आपको समय मिले कर कस्ते है। इस तरह आप apne dainik karya mein mindfulness ko kaise shamil kar sakte hain
टिप्स:
- रोजाना एक ही समय पर करने से आदत बनेगी।
- कोईप्रतिदिन कोई समय चुन ले और उसी वक्त करना अच्छा रहता है। हेल्प के लिए guided meditation और समय के लिए टाइमर लगा सकते है।
- मन इधर-उधर जाये तो फोर्स न करे सोफ़्त्ल्य सांसो पर वापस आने की प्रक्टिस करे।
निष्कर्ष
माइंडफुलनेस मेडिटेशन जीवन को गहराई से जानने में मदद करता है और उसमे बैलेंस लाता है। यह आपको मानसिक शांति प्रदान कर इस तेज रफ़्तार की जिंदगी में स्ट्रेंथ प्रदान करता है। आपको स्वयं में बदलाव मसहूस होगा।