विरेचन के बाद मुझे क्या खाना चाहिए?
आयुर्वेद में विरेचन के बाद की इस प्रकार का आहार लेना होता है जिससे शरीर को फिर से ऊर्जा और पाचन तंत्र संतुलित हो सके । ऐसी कोई चीज़ न खाये जिसे पचाना मुश्किल और पाचन तंत्र को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़े। आइये जाने विरेचन कर्म के पश्चात किस प्रकार का आहार लेना चाहिए।
पंचकर्म उपचार हमारे पाचन सिस्टम को साफ करता है, वह विषाक्त पदार्थ (अमा) को निकालता है और त्रिदोष को बैलेंस करता है। जिससे तन और मन शुद्ध हो जाता है बल्कि बॉडी ऊर्जावान महसूस करती है। विरेचन के बाद किस तरह का आहार होना चाहिए उसे आगे बताया गया है।
विरेचन के बाद क्या खाना चाहिए?
1. पहले दिन का आहार
विरेचन के बाद व्यक्ति को पहले दिन सुपाच्य, पोषक और हल्का आहार लेना चाहिए। इसमें वह निम्नलिखित चीज़ो को अपने आहार में जोड़ सकता है।
- पतली खिचड़ी यह पाचन में मदद करने के साथ आंतो को आराम देती है।
- सूप कोई भी लेकिन मूंग दाल और उबली सब्जियों का सूप और भी फायदेमंद है इससे प्रोटीन और विटामिन्स मिलता है।
2. दूसरे व तीसरे दिन का आहार
दूसरे या तीसरे दिन से हल्का पका भोजन ले सकते है।
- नरम हल्की दाल: जैसे आहार या मूंग दाल।
- चावल: शरीर को ऊर्जा देने के लिए साबुत चावल।
- गुनगुना पानी: शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहे। हल्का गर्म पानी घूंट-घूंट करके पीना उचित है।
3. क्या खाने से परहेज करे
- दूध, दही, और शक्कर: इनका सभी सेवन शुरुआत में न ही करे तो बेहतर होगा ये पाचन में परेशानी करते है।
- कैफीन और अल्कोहल: यह शरीर को कमजोर करते है और पाचन पर बाबा बनाते है।
- भरी और तला-भुना भोजन: विरेचन के बाद अधिक मसाला युक्त तला-भुना भोजन खाने से बचें जैसे – किसी भी तरह का मांस, नूडल्स, सिरका, अंडा, बेकरी उत्पाद, डेयरी उत्पाद, फल, चॉकलेट, बासी भोजन।
4. विशेष सावधानी बरते
- हाइड्रेशन: विरेचन कराने के बाद शरीर को हाइड्रेट रखे लेकिन रेडेड जूस वगैरा न ले पानी बेहतर है।
- सामान्य आहार की ओर बढ़ें: विरेचन के बाद धीरे-धीरे हल्का सामान्य आहार लेना अच्छा रहता है।
- पर्याप्त आराम करें: सही आहार और आराम शरीर को जल्दी ठीक होने में मदद करता है।
आयुर्वेद में विरेचन क्या है, प्रकार, फायदे और नुकसान
निष्कर्ष
विरेचन के बाद सही आहार का चुनाव करना शरीर में ऊर्जा और पुनर्बहाली कर सुधार करता है। यहाँ दी गयी जानकारी सामान्य है कृपया किसी ेछे आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से आहार सम्बद्ध के बारे में सलाह ले।