सुबह इसे पीने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है ?

Weight Gain Drinks In Hindi-यह सवाल उन लोगों के मन में अक्सर आता है जो बहुत दुबले-पतले होते हैं और स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं। वजन बढ़ाने के लिए सही डाइट और लाइफस्टाइल के साथ ही सुबह का ड्रिंक भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अगर सुबह सही पेय पीते है तो यह शरीर को एनर्जी के साथ-साथ प्रोटीन और कैलोरी की भी सही मात्रा उपलब्ध होती है।
सुबह क्या पीने से वजन बढ़ता है – Weight Gain Morning Drinks In Hindi
हेल्दी दूध
सबसे पहले, सुबह नाश्ते के समय दूध पीना वजन बढ़ाने का सबसे सरल और असरदार तरीका होता है। दूध में हेल्दी फैट, प्रोटीन और कैल्शियम, मौजूद होते हैं जो शरीर की मसल्स को मजबूत बनाते हैं। इसे और भी अधिक पौष्टिक बनाने के लिए इसमें बादाम, शहद, भीगे हुए किशमिश और अखरोट डाल सकते हैं। इससे न केवल यह स्वादिष्ट बनता है बल्कि शरीर को बेहतरीन कैलोरी भी मिलता है।
स्मूदी या शेक
दूसरा बहुत अच्छा विकल्प है बनाना स्मूदी या शेक । प्राकृतिक शुगर और कार्बोहाइड्रेट से युक्त केले शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करते है। यदि केले को दूध और मूंगफली मक्खन(peanut butter) के साथ के साथ ब्लेंड करके स्मूदी बनाते है तो यह सही तरीके से वेट बढ़ाने में फायदेमंद होता है।
ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स को सुबह-सुबह पानी या दूध में भिगोकर खाना वजन बढ़ाने का एक बहुत अच्छा तरीका है। खासकर अंजीर, काजू और बादाम, को रात में भिगो दे इसे सुबह पीने से बॉडी को कैलोरी, मिनिरल्स और हेल्दी फैट्स मिलते हैं।
प्रोटीन शेक
हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन शेक पी सकते हैं। सुबह घर में ही दूध, ओट्स, केला, शहद और पीनट बटर मिलाकर एक हाई-कैलोरी वाला शेक तैयार कर सकते हैं।
Motapa kaise badhaye-दुबला पतला शरीर मोटा कैसे बनाएं? घरेलू उपाय
निष्कर्ष
ध्यान रखें कि वजन बढ़ाने के लिए कभी कोल्ड ड्रिंक्स या मीठे का सहारा न ले। यह मधुमेह, अनहेल्दी फैट्स प्रदान करते है। इनसे सिर्फ फैट्स बढ़ता है वजन नहीं वह करि रोगो के साथ। इसलिए पोषण से भरपूर नेचुरल पेय ही चुने।