|

पौष्टिक आहार की लिस्ट (Nutritious Diet List) क्या है |पौष्टिक भोजन के फायदे ?

पौष्टिक आहार की कमी (Malnutrition) से आपके शरीर में कई प्रकार के गंभीर रोग हो सकते हैं। एक स्वस्थ पोषण युक्त भोजन आपके वेट मैनेजमेंट में सहायता कर सकता है आइये जानी पुष्टिक भोजन में किसप्रकार के आहार शामिल किये जाते है और सबसे अधिक पोषण युक्त आहार कौन सा है।

पौष्टिक आहार की लिस्ट (Nutritious Diet List) क्या है
पौष्टिक आहार की लिस्ट (Nutritious Diet List) क्या है

पौष्टिक आहार (Nutritious Diet) – क्या है?

पौष्टिक भोजन वह होता है जिसमें मिनिरल, विटामिन, मिनरल, फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स पर्याप्त मात्रा में मौजूद हों, ताकि शरीर के अपने सभी कार्य(प्रतिरोधक क्षमता, ऊर्जा, मेटाबॉलिज्म, मस्तिष्क कार्य) अच्छी तरह से चल सकें।

एक संतुलित पौष्टिक आहार में शरीर को स्वस्थ और रोगों के खिलाफ मजबूत बनाता है। आईये जाने पौष्टिक भोजन में क्या क्या आता है।

पौष्टिक आहार की लिस्ट (Nutritious Foods List)

सब्जियाँ और पत्तेदार हरी सब्जियाँ

  • पालक (Spinach): फोलेट, विटामिन A, C, K और फाइबर से भरपूर।
  • ब्रोक्कोली (Broccoli): फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन C, K से समृद्ध।
  • काले (Kale): मिनरल्स और विटामिनों का पावरहाउस।
    ये सब्ज़ियाँ पाचन, इम्यून सिस्टम,और हड्डियों के हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण हैं।

समुद्री भोजन और मछली

  • सालमोन (Salmon): विटामिन D, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन का अच्छा स्रोत।
  • सार्डिन(Sardines), ट्रॉट(Trout): कई छोटी समुद्री मछलियाँ भी पोषक तत्वों से भरपूर हैं और दिल-मष्तिस्क के स्वास्थ्य सुधार करती है।

फल (Fruits)

  • Blueberries: एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन C, K से भरपूर।
  • Apples, Bananas, Oranges: प्राकृतिक शर्करा, फाइबर और विटामिन  प्रदान करते हैं।

प्रोटीन स्रोत

  • अंडे(Eggs): मिनरल्स, प्रोटीन और विटामिन का शक्तिशाली स्रोत।
  • Beans & Lentils (राजमा, मूंग, दाल-चना, ): आयरन, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर।
  • Dahi/Greek Yogurt : कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स देता है।

20 सबसे अधिक प्रोटीन वाले चीज़ों की लिस्ट-high protein food chart in hindi

सीड्स और नट्स 

  • Almonds / Chia Seeds/Walnuts: विटामिन E, हेल्दी फैट मिनरल्स और फाइबर के बेहतरीन स्रोत।

अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ

  • Quinoa: फाइबर, प्रोटीन और आयरन का स्रोत।
  • शकरकंद(Sweet Potatoes): फाइबर और विटामिन A, C से भरपूर।

सबसे अधिक पौष्टिक आहार कौन-सा है?

कोई एक सबसे शक्तिशाली सुपरफूड नहीं है जिसमे सभी पोषण तत्व उपस्थित  हो।  लेकिन न्यूट्रिशन एक्सपर्ट के अनुसार ये निम्नलिखित खाद्य पदार्थ सर्वाधिक पोषक तत्व प्रति कैलोरी(nutrient-dense) माने जाते हैं:

पालक और केल(Dark leafy greens) — मिनरल्स, फाइबर और विटामिन का उच्च स्रोत।
फैटी फिश (Salmon, Sardines) — शरीर को जरुरी ओमेगा-3 देता है।
अंडे(Eggs)—  प्रोटीन, हेल्दी फैट और कई विटामिन।
दालें, बीन्स(Legumes) — फाइबर और प्रोटीन से भरे।
(ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी(Berries)  — विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट।
ये सभी खाद्य पदार्थ डायट को सबसे अधिक पौष्टिक बनाते हैं।

सात्विक भोजन क्या होता है इसके 10 फायदे, बनाने का तरीका और नुकसान

पौष्टिक भोजन के फायदे

✔ मजबूत इम्यून क्षमता
✔ बेहतर वजन नियंत्रण और पाचन
✔ दिमाग और हृदय का स्वस्थ कार्य
✔ ऊर्जा सहित समग्र स्वास्थ्य का समर्थन

पौष्टिक आहार की कमी क्या है?

जब शरीर को पर्याप्त विटामिन, मिनरल, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और ऊर्जा नहीं मिलती, तो उसे पौष्टिक आहार की कमी कहा जाता है। इससे शरीर में धीरे-धीरे कमजोरी आने लगती है और कई बीमारियां जन्म ले लेती हैं।

पौष्टिक आहार की कमी से होने वाले प्रमुख रोग

1. एनीमिया (Anemia)

कमी: फोलिक एसिड, आयरन
लक्षण:

  • वीकनेस आना
  • सिर घूमना
  • सांस लेने में तकलीफ
  • चेहरा पीला होना

👉 यह समस्या महिलाओं में बहुत आम है।

2. ऑस्टियोपोरोसिस और रिकेट्स

कमी: विटामिन D और कैल्शियम
रोग:

  • बच्चों में हड्डियाँ टेढ़ी होना(रिकेट्स)
  • बड़ों में हड्डियाँ कमजोर होना(ओस्टियोपोरोसिस)
3. रतौंधी (Night Blindness)

कमी: विटामिन A
लक्षण:

  • रात में ठीक से न दिखना(रतौंधी)
  • आँखों में सूखापन आना
4. स्कर्वी (Scurvy)

कमी: विटामिन C
लक्षण:

  • मसूड़ों(Gum) से खून
  • दांतों का ढीला
  • घाव का देर से भरना
5. बेरी-बेरी रोग और न्यूरोलॉजिकल समस्याएँ

कमी: विटामिन बी 1(थायमिन)
लक्षण:

  • नसों(nervs) में कमजोरी
  • हाथ-पैर का सुन्न होना
  • याददाश्त का कमजोर होना
6. कमजोर इम्यून सिस्टम

कमी: प्रोटीन, विटामिन C, जिंक
परिणाम:

  • सर्दी-खांसी बार बार होना
  • बीमार जल्दी पड़ना
  • जल्दी संक्रमण होना
7. कुपोषण (Malnutrition)

कमी: ऊर्जा और प्रोटीन
अधिक असर: बच्चों में
लक्षण:

  • शरीर का विकास न होना
  • वजन अत्यधिक कम होना
  • मानसिक विकास पर प्रभाव
8. कमजोरी और हृदय रोग

कमी: ओमेगा-3 और हेल्दी फैट्स
परिणाम:

  • दिल कमजोर होना
  • थकान
  • ब्लड प्रेशर प्रॉब्लम
पौष्टिक आहार की कमी होने पर सामान्य लक्षण
  • हमेशा थकान रहना
  • बाल का झड़ना
  • त्वचा ड्राई रहना
  • अनिद्रा
  • चिड़चिड़ापन
  • वजन में कमी
पौष्टिक आहार जरूरी क्यों है?

✔ शरीर को ऊर्जा(एनर्जी) देता है
✔ रोगों से बचाव
✔ शारीरिक और मानसिक विकास
✔ अच्छी सेहत और लंबी उम्र देता है

निष्कर्ष

पौष्टिक आहार की कमी सिर्फ कमजोरी नहीं, बल्कि कई गंभीर रोगों का कारण बन सकती है। इसलिए अपने दैनिक भोजन में दूध, दाले, फल, नट्स और बीज, सब्जियां ज़रूर शामिल करें।

Similar Posts