|

भीमसेनी कपूर खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान

भीमसेनी कपूर के फायदे-चित्र में भीमसेनी कपूर का डिब्बा और उसका स्पष्टीकरण
        भीमसेनी कपूर

भीमसेनी कपूर क्या है? 

भीमसेनी कपूर(bheemseni camphor) उपचार में उपयोग होने वाला एक प्राकृतिक आयुर्वेद औषधीय पदार्थ है। यह सामान्य कपूर से अधिक बेहतर और  शुद्ध होता है। इसे सेवन योग्य कपूर भी कहा जाता है। आइये जाने bhimesni kapoor खास फायदे और नुकसान एवं इसके इस्तेमाल करने का तरीका।

कपूर और भीमसेनी कपूर में क्या अंतर है?

भीमसेनी प्राकतिक कपूर है और इसका सेवन भी कर सकते है वही घरो में उपयोग होने वाला कपूर अधिकतर सिंथेटिक और हल्का होता है ।

भीमसेनी कपूर खाने के क्या फायदे है

  1. सांस संबंधी समस्याओं के लिए भीमसेनी कपूर का इस्तेमाल बहुत लाभदायक हो सकता है जो न दिर्फ़ श्वसन तंत्र को साफ करता है बल्कि अस्थमा, साइनस, खांसी और सर्दी की समस्या में भी राहत देता है।
  2. पाचन शक्ति के लिए भी भीमसेनी कपूर फायदेमंद है यह एसिडिटी, अपच और गैस को दूर करने में मदद करता है।
  3. दर्द निवारक के रूप में भी इस कपूर का उपयोग किया जाता है यह सिरदर्द, मांसपेशियों के खिंचाव, और जोड़ो के दर्द में राहत देता है।
  4. एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल के गुण भीमसेनी कपूर में मौजूद है इससे त्वचा से जुडी समस्यायएं जैसे फंगल संक्रमण, घाव, खुजली के लिए लाभकारी है।
  5. माइग्रेन और तनाव में यह कपूर बहुत असरदार है इससे आने वाली सुगंध माइग्रेन के दर्द में आराम में के साथ मानसिक शांति मिलती है।
  6. दांतों और मसूड़ों के लिए भीमसेमी कपूर का उपयोग करना लाभदायक है यह मसूड़ों में होने वाली सूजन और दांत के दर्द में आराम पहुंचाता है।
  7. शरीर को डिटॉक्स करने के लिए यह कपूर बहुत बढ़िया है यह बॉडी से विषैले तत्वों को निकाल कर प्यूरीफाई करता है।

पतंजलि ज्योतिष्मती या मालकांगनी तेल के 24 फायदे एवं उपयोग

 भीमसेनी कपूर के अन्य उपयोग

  1. घरेलू उपचार के रूप में भीमसेनी कपूर का उपयोग कर सकते है जैसे  नारियल में इसे मिलकर स्किन पर लगाने के लिए या सर्दी होने पर भांप लेने के लिए आदि । –
  2. धार्मिक कार्य, हवन या और पूजा पाठ के लिए भीमसेनी कपूर का उपयोग।
  3. मच्छर भगाने के लिए भी इस कपूर को पानी में मिलाकर स्प्रे कर सकते है। – पानी में मिलाकर घर में स्प्रे किया जाता है।
  4. रिलैक्सेशन और मानसिक शांति के लिए अरोमा थेरेपी के तौर पर उपयोगी।

भीमसेनी कपूर खाने के क्या नुकसान है 

  1. भीमसेनी कपूर को अधिक खाने से मतिभ्रम, चक्कर, बेहोशी और उल्टी हो सकती है।
  2. गर्भवती महिलाओं के लिए भी भीमसेनी कपूर हानिकारक हो सकता है इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान इसे नहीं खाना चाहिए।
  3. किडनी और लिवर को यह कपूर प्रभावित कर सकता है।
  4. एलर्जी या संवेदनशील व्यक्तियों को इस कपूर से साँस या स्किन से रिलेटेड प्रोब्लेम्स हो सकती है।
  5. इसके अधिक या लगातार इस्तेमाल करने से लत लग सकती है।

भीमसेनी कपूर 1kg price

भीमसेनी कपूर एक किलो की कीमत 1600 रुपये हो सकती है। इसे ऑनलाइन या मार्किट से भी ख़रीदा जा सकता है।

बादाम रोगन तेल के 10 फायदे जानिए – badam rogan shirin Tel ke fayde

असली भीमसेनी कपूर की पहचान कैसे करें?

भीमसेनी कपूर एक किलो की कीमत करीब 1600 रुपये हो सकती है इसे ऑनलाइन या मार्किट से भी ले सकते है।

भीमसेनी कपूर को कैसे खाना चाहिए?

भीमसेनी कपूर को भोजन या गुनगुने पानी में मिलाकर सेवन किया जा सकता है।

भीमसेनी कपूर और केला कब खाना चाहिए?

केला को अच्छे से मैश कर ले फिर उसमे भीमसेनी कपूर को मिलाकर सेवन करना पाचन के लिए अच्छा रहता है।

क्या हम भीमसेनी कपूर खा सकते हैं?

भीमसेनी कपूर को सिमित तरीके से उपचार के लिए चिकित्सक परामर्श पर खाया जा सकता है।

भीमसेनी कपूर महंगा क्यों है?

सामान्य कपूर के मुकाबले भीमसेनी कपूर अधिक शुद्ध और कम मात्रा में उपलब्ध रहता है इसलिए महंगा होता है।

 

निष्कर्ष

इस लेख में भीमसेनी कपूर के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में सामान्य जानकरी दी गयी है लेकिन इसे सेवन या इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह ले।  वही इसे सिमित मात्रा में ही सेवन करे।

 

Similar Posts