लिवर में सूजन का रामबाण इलाज: असरदार आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय

लिवर में सूजन क्या है?-What is fatty liver in hindi
आयुर्वेद में लिवर में सूजन को “यकृत शोथ” कहा जाता है। जब लिवर की कोशिकाओं में सूजन आ जाती है तब यह समस्या होती है। जिससे रक्त शुद्धि, पाचन और विषैले पदार्थो के बाहर निकलने की प्रक्रिया पर असर पड़ता है।
लिवर सूजन के रामबाण आयुर्वेदिक इलाज:
1. भूमि आंवला (Phyllanthus niruri)
- यह लिवर के लिए बेहतरीन जड़ी-बूटी टॉनिक मानी जाती है।
- सुबह खाली पेट 1/2 चम्मच इस पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लें।
2. घृत कुमारी (एलोवेरा) रस
- यह लिवर को डिटॉक्स करने में बहुत मदद करता है।
- 10-15ml एलोवेरा जूस सुबह खाली पेट पिएं।
3. कटुकी (Picrorhiza kurroa)
- लिवर सूजन व पीलिया दोनों में यह आयुर्वेदिक औषधि उपयोगी है।
- इसे चूर्ण या टैबलेट के रूप में डॉक्टर की सलाह से लें।
4. त्रिफला चूर्ण
- यह लिवर की सफाई और शरीर को विषमुक्त करता है।
- 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ रात को लें।
लिवर सूजन (fatty liver) में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ?
लिवर में सूजन के घरेलू उपाय:
1. पपीते खाये
- कच्चे पपीते में कुछ खास एंजाइम्स होते हैं जो लिवर की सूजन में आराम पहुंचाते हैं।
2. शहद और अदरक
शहद और अदरक का रस मिलाकर दिन में दो बार सेवन करे।
3. कोकोनट वाटर
- यह लिवर को ठंडक के साथ सूजन कम करता है।
4. गुनगुना पानी में नीबू
- सुबह इस ड्रिंक को लेने से लिवर अच्छे से डेटॉक्स होता है।
5. दूध में हल्दी
- हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज उपस्थित होते हैं जो शरीर में किसी प्रकार के सूजन को कम करने में हेल्प करते है। इसे रात में पिए।
क्या नहीं खाना चाहिए
- अधिक मसालेदार भोजन, तली-भुनी चीजें, शराब, केमिकल युक्त फूड्स से परहेज करे।
जीवनशैली के लिए सुझाव:
- योगासन: भुजंगासन, अर्ध मत्स्येन्द्रासन,
- 30 मिनट रोज़ाना सुबह टहलना
- स्ट्रेस फ्री दिनचर्या अपनाएं
सावधानी:
यदि 7-10 दिन में भी लिवर में सूजन कम नहीं हो रही है, तो तुरंत एलोपैथिक या आयुर्वेदिक डॉक्टर से संपर्क करें। लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, इसके लिए लापरवाही न करें।
निष्कर्ष
इस लेख में लिवर सूजन का रामबाण इलाज आयुर्वेदिक के बारे में सामान्य जानकारी के दी गयी है। कृपया इन्हे आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ले।