|

फूड न्यूट्रिशन और फूड हाइजीन क्या है? के सम्बन्ध में जानकारी

अच्छा खान-पान स्वस्थ जीवन की नींव है । हमारे शरीर को विकास, ऊर्जा, और प्रतिरोधक छमता, स्वच्छ भोजन और पोषण की आवश्यकता होती है। यहाँ हम समझेंगे कि— फूड न्यूट्रिशन और फूड हाइजीन का क्या महत्व है, इसके अलावा न्यूट्रिशन डाइट क्या है, और मनुष्य का सही आहार कैसा होना चाहिए।

चित्र में फूड न्यूट्रिशन और फूड हाइजीन को दिखती महिला
फूड न्यूट्रिशन और फूड हाइजीन

फूड न्यूट्रिशन क्या है?

फूड न्यूट्रिशन (Food Nutrition) का मतलब- हमारे भोजन में मौजूद पोषक तत्व (Nutrients) और हमारे शरीर पर उनका प्रभाव। अर्थात जब शरीर भोजन से जरुरी पोषक तत्वों को ग्रहण करके उन्हें कोशिकाओं की वृद्धि और ऊर्जा लिए उपयोग करता है।

पोषक तत्वों के मुख्य प्रकार:

  1. कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates) – यह ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है।
  2. प्रोटीन (Proteins) – मांसपेशियों के निर्माण और शरीर की मरम्मत
  3. वसा (Fats) – अंगों की सुरक्षा और ऊर्जा का भंडारण
  4. विटामिन्स (Vitamins) – शारीरिक क्रियाओं को सुचारु रखने के लिए।
  5. मिनरल्स (Minerals) – दाँतों , हड्डियों, और रक्त के निर्माण में सहायक
  6. फाइबर (Fiber) – पाचन तंत्र को स्वस्थ और दुरुस्त रखने में मददगार
  7. जल (Water) – संतुलन बनाए रखने और शरीर की सफाई के लिए

फूड हाइजीन क्या है?

फूड हाइजीन (Food Hygiene) का अर्थ है- भोजन की सुरक्षा और सफाई को बनाए रखना जिससे भोजन सुरक्षित हो और कोई बीमारी न फैले।

फूड हाइजीन के मुख्य सिद्धांत:

  • भोजन को साफ-सुथरे हाथों से बनाना
  • शुद्ध और ताजे पानी का उपयोग
  • फलों और सब्जियों को धो कर उपयोग
  • भोजन को सही तापमान पर स्टोर करना और पकाना
  • भोजन को ढककर रखना
  • बर्तन और रसोई की सफाई का ध्यान रखना

फूड हाइजीन से न केवल भोजन की गुणवत्ता बानी रहती है बल्कि स्वास्थ्य की रक्षा भी होती है।

संतुलित आहार(balance diet) किसे कहते हैं यह क्यों आवश्यक है

न्यूट्रिशन डाइट क्या होती है?

न्यूट्रिशन डाइट का मतलब है कि एक संतुलित आहार,  जिसमें सही मात्रा में सभी ज़रूरी पोषक तत्व शामिल होते हैं। यह डाइट व्यक्ति की जीवनशैली, उम्र, लिंग और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार हो सकती है।

न्यूट्रिशन डाइट में शामिल हो सकते हैं:

  • साबुत अनाज या Whole grains
  • ताजी सब्ज़ियाँ और ताजे फल
  • पनीर दूध, दही, डेयरी उत्पाद आदि
  • प्रोटीन स्रोत जैसे – सोयाबीन, दालें, चना
  • घी, नारियल तेल, जैतून तेल जैसे स्वस्थ वसा सीमित मात्रा में

आयुर्वेद में ऋतुचर्या क्या है? उनके दोष और जीवनशैली

मनुष्य का सही आहार क्या है?

वह है जो आहार शरीर की सभी ज़रूरतों को पूरा करे, प्रकृति के अनुकूल और संतुलित हो। इसके अतिरिक्त आधुनिक विज्ञान और आयुर्वेद दोनों ही सहमत हो वही मनुष्य का सही आहार है।

  • भोजन सात्विक, मौसमी  और ताजा होना चाहिए
  • समय और दिनचर्या के अनुसार।
  • भोजन में विविधता और सभी पोषक तत्व मिलें
  • प्रोसेस्ड फूड, अधिक तला-भुना और पैकेज्ड खाने से बचे।
  • भोजन को शांति से खूब चबाकर खाएं

निष्कर्ष:

फूड न्यूट्रिशन से हमें यह पता चलता है की भोजन से क्या प्राप होता है वही फूड हाइजीन यह सिखाता है भोजन हमारे लिए सुरक्षित वह स्वस्थ हो।  हमें अपने आहार शैली को समझना चाहिए जिससे उसके पोषक तत्वों को ग्रहण कर सके, उसे सम्मान दे सके और एक संतुलित जीवनयापन कर सके।

Similar Posts