कच्चा शकरकंद खाने के क्या फायदे और नुकसान हो सकते है
कच्चा शकरकंद पोषण नजरिये से भरपूर होता है और इसे खाने से एनर्जी और इम्यूनिटी बढ़ने सहित अन्य फायदे मिलते है, इसमें विटामिन ए, सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई प्रकार के तत्व उपस्थित होते है। हालांकि, कच्चा शकरकंद(raw sweet potato) हेल्दी होने के बाद भी इसके कुछ नुकसान हो सकते है आइये जाने इसे अपनी डाइट में शामिल करने के क्या फायदे और नुकसान हो सकते है।

कच्चा शकरकंद ठण्ड के मौसम में खाया जा सकता है जिससे शरीर गर्म रहे। डायबिटीज़ के मरीजों को बहुत सीमित मात्रा में खाना चाहिए। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपने किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लें। साथ ही इसके कैसे खाया जा सकता है इसका भी तरीका आगे बताया जा रहा है।
100 ग्राम कच्चे शकरकंद में पाए जाने वाले मुख्य पोषक तत्वों की मात्रा
- पोटैशियम: 337 मिलीग्राम
- कैल्शियम: 30 मिलीग्राम
- फाइबर: 3 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट्स: 20.3 ग्राम
- आयरन: 0.6 मिलीग्राम
- विटामिन सी: 20.2 मिलीग्राम
- कैलोरीज: 86 कैलोरी
कच्चा शकरकंद खाने के मुख्य फायदे- Kacha Shakarkand Khane ke fayde Benefits
कच्चा शकरकंद (sweet potato) कई पोषक तत्वों से युक्त खाद्य पदार्थ है, जो बहुत से लाभ प्रदान करता है लेकिन क्या इसके कच्चा खाने के भी कोई फायदे हो सकते है इसे आज इसे यहाँ जानेंगे।
1. शुगर लेवल कण्ट्रोल करने में मददगार
शकरकंद मधुमेह के रोगियों के लिए एक अच्छा विकल्प है इसका “ग्लाइसेमिक इंडेक्स” थोड़ा कम होता है जिसे सिमित मात्रा में खाकर इसके न्यूट्रिशन क फायदा उठाया जा सकता है।
2. एनर्जी प्रदान करता है
इसमें प्राकृतिक शर्करा(naturally glucose) होती है, जो शरीर को energy प्रदान करती है। जिससे इंस्टेंट ऊर्जा मिलती है और थकान भी दूर हो सकती है।
3. वजन घटाने में मददगार
कच्चे शकरकंद में फाइबर अधिक और कैलोरी कम होती है, जो वजन कम करने के दौरान भूख को कण्ट्रोल करती यही और weight loss में सहयोग देती है।
4. पानी की कमी दूर करे
कच्चा शकरकंद में करीब 77% पानी होता है, जो शरीर को hydrate रखने में बहुत मदद करता है।
5. बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद
शकरकंद में त्वचा को ग्लोइंग करने बालों को मजबूत बनाने वाला एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इसके अलावा हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने वाला विटामिन E उपस्थित है।
6. सूजन रोधी(anti-inflamentary) गुणों वाला
कच्चे शकरकंद में एंथोसायनिन्स नाम का एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक उपस्थित होते है जो शरीर की सूजन कम करने में मदद करते हैं। इसके अतिरिक्त यह बॉडी को डिटॉक्सीफाई में भी सहायक है।
7. खनिजों और विटामिन का भंडार
कच्चे शकरकंद में विटामिन A, B6, C, और E के साथ-साथ पोटैशियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम जैसे खनिज भी प्राप्त हो सकते है। जो आँखों की रौशनी सहित शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में असरदार है।
8. डाइजेशन इम्प्रूव करे
फाइबर से भरपूर शकरकंद पाचन को फिट करने में काफी हेल्पफुल हो सकता है जिससे कब्ज क परेशानी दूर करने में मदद होती है ।
कच्चा शकरकंद खाने के नुकसान -Kacha Shakarkand Khane ke Side Effects
- कच्चा शकरकंद ज्यादा कहने से पेट फूलने और गैस की समस्या हो सकती है।
- कच्चे शकरकंद में ऑक्सलेट जिससे गुर्दे की पथरी क प्रॉब्लम हो सकती है। कुछ लोगो को शकरकंद के सेवन से चकत्ते या खुजली जैसी ऐलर्जी हो सकती है। ऐसे में इसे न खाये।
- कच्चे शकरकंद में साइनाइड ग्लाइकोसाइड्स हो सकता है जो बॉडी जहरीली क्रिया कर सकता है हालांकि यह बहुत दुर्लभ है।
- जिन्हे डाइबिटीज है वे शकरकंद अधिक न खाये इससे शुगर का स्तर बढ़ सकता भले ही इसका ग्लाइमेसिक इंडेक्स लो हो।
- यदि आपका डाइजेशन अच्छा नहीं रहता है तो पकाकर ही खाये।
- कच्चा शकरकंद खाने से कफ की समस्या हो सकती है।
- गर्भवती महिलाये कच्चा शकरकंद खाने से पहले चिकित्सक से परामर्श ले।
शकरकंद खाने का तरीका – how to eat Sweet potato in hindi
कच्चे शकरकंद को कद्दूकस कर ले फिर इसमें हल्का मसाला और नीबू डालकर खा सकते है।
उबाल कर भून कर खाने में बहुत स्वादिष्ट लगा है।
उबले शकरकंद को गुनगुने दूध के साथ खाने में बहुत आनंद आता है।
शकरकंद की रोटी बना सकते है इसके लिए गेंहू के आटे में शकरकंद को मैश कर लेइसमें अजवायन और नमक डालकर अच्छे से गूँथ ले और रोटी बना ले यह वेट लोस्स के लिए भी बहुत अच्छी रेसिपी है।
कच्चा शकरकंद की सुखी सब्जी य करी भी बहुत टेस्टी होती है।
FAQs सबसे अधिक पूछे जाने वाले प्रश्न
Q- क्या हर रोज शकरकंद खाना अच्छा है?
शकरकंद विटामिन ए, सी, फाइबर, और पोटैशियम पाया जाता है, जो की एक हेल्दी विकल्प है। लेकिन रोज खाने से पहले इसकी मात्रा का ध्यान रखे नहीं तो अपच और गैस जैसी प्रॉब्लमस हो सकती है साथ ही ब्लड शुगर भी बढ़ सकता है इसे डाइट में हैल्दी विकल्प के तौर पर खाये यदि कोई मेडिकली परेशानी है तो पहले तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होगा।
Q- शकरकंद कब नहीं खाना चाहिए?
जिन लोगो को ऐलर्जी, शुगर या पेट से सबंधित समस्या है वे इसका सेवन न करे इसके अलावा रात शकरकंद न खाये इससे शरीर का तापमान बढ़ सकता है और कार्ब्स पचाना मुश्किल भी रहता है।
Q- शकरकंद खाने का सही समय क्या है
शकरकंद को सुबह नाश्ते में या दोपहर के लाच में खाना सबसे अच्छा रहता है इससे लम्बे समय तक शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। खाने का सबसे अच्छा समय सुबह या दोपहर में होता है, जब आपका शरीर ऊर्जा की जरूरत महसूस करता है। रात में इसे खाये क्योंकि इसमें कार्ब्स और नेचुरल शर्करा जो रात में जल्दी नै पचता है।
Q- शकरकंद में सबसे ज्यादा क्या पाया जाता है?
शकरकंद में पोटैशियम और विटामिन ए की मात्रा सबसे अधिक होती है। इसके अलावा आयरन, फोलेट, कैल्शियम, और मैग्नीशियम भी पाया जाता है।
निष्कर्ष
इस लेख में कच्चा शकरकंद खाने से सबंधित फायदे और नुकसान की सामान्य जानकारी प्रदान की गयी है यदि कोई व्यक्ति पहली बार कच्चे रूप में सेवन करने जा रहा है पर उसे मेडिकली प्रॉब्लम है तो कृपया सेवन से पहले डॉक्टर से पूछे।