शरीर में सोडियम बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?नमक और सोडियम में क्या अंतर है?

Sodium Food List In Hindi सोडियम एक आवश्यक खनिज (Mineral) है जो शरीर शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के रूप में उपस्थित रहता है। यह बॉडी में तरल संतुलन (Fluid Balance), नसों के संकेतों और मांसपेशियों की कार्यप्रणाली को नियंत्रित करता है।
सोडियम युक्त भोजन कौन-कौन से हैं?
प्राकृतिक रूप से सोडियम कई खाद्य पदार्थों में पाया जाता है, वही प्रोसेस्ड फूड्स में इसकी मात्रा बहुत अधिक होती है।
सोडियम से भरपूर खाद्य पदार्थ:
- साधारण नमक (Common Salt)
- सॉस, केचप और चटनी
- अचार और पापड़
- सॉस, केचप और चटनी
- नूडल्स, पिज़्ज़ा और फास्ट फूड्स
- बेकरी उत्पाद (ब्रेड, बिस्किट, पेस्ट्री)
- भुने हुए स्नैक्स या नमकीन
- कैन या पैकेट वाले सूप
- चीज़ और बटर
- प्रिज़र्व्ड मीट और सॉसेज
प्राकृतिक रूप से मौजूद सोडियम वाले खाद्य पदार्थ:
- दूध और दहीपालक
- चुकंदर
- अजवाइन
- नारियल पानी
- झींगा (Shrimp)
Alkaline food-अल्कलाइन फूड, सब्जियां, फल, आनाज कौन-कौन से हैं?
शरीर में सोडियम बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?
अगर आपके शरीर में भी सोडियम की कमी (Hyponatremia) है, तो आप निम्न चीजें शामिल कर सकते हैं –
- हल्का नमक मिला नींबू पानी
- नारियल पानी नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट का स्रोत
- छाछ में थोड़ा सा नमक मिलाकर
- अचार, सूप, या नमकीन स्नैक्स
- ड्रिंक, इलेक्ट्रोलाइट या ORS
ध्यान दें: सोडियम की कमी पूरी करते वक्त मात्रा पर हमेशा ध्यान रखें, अधिक सेवन से ब्लड प्रेशर(blood pressure) बढ़ सकता है।
1 दिन में कितना सोडियम लेना चाहिए?
WHO के अनुसार: एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन करीब 2 ग्राम सोडियम (जो लगभग 5 ग्राम नमक के बराबर हो सकता है) से अधिक नहीं लेना चाहिए।
अधिक सोडियम लेने से:
- हाई ब्लड प्रेशर
- शरीर में सूजन या पानी रुकना (Water Retention)
- दिल की बीमारियां
- किडनी पर असर
सोडियम और नमक में क्या अंतर है?
| तुलना | नमक (Salt) | सोडियम (Sodium) |
|---|---|---|
| रासायनिक संरचना | सोडियम क्लोराइड (NaCl) | रासायनिक तत्व है |
| संबंध | नमक में क्लोराइड और सोडियम दोनों होते हैं | सोडियम नमक का एक भाग होता है |
| सेवन | प्रतिदिन खाना बनाने में इस्तेमाल होता है | शरीर में खनिज रूप में कार्य करता है |
सरल शब्दों में:
सोडियम नमक का एक हिस्सा है, लेकिन हर नमक में सोडियम नहीं होता (जैसे कि पोटैशियम साल्ट)।
क्या ज्यादा पानी पीने से सोडियम कम होता है?
हाँ, अत्यधिक पानी पीने से शरीर में सोडियम स्तर कम हो सकता है, क्योंकि अधिक पानी इलेक्ट्रोलाइट्स को पतला (dilute) कर देता है।
जिससे Hyponatremia की स्थिति हो सकती है — ऐसे में सिरदर्द, कमजोरी, थकान, या चक्कर महसूस होती है।
इसलिए, अधिक पानी पिए लेकिन अत्यधिक नहीं।
सोडियम अम्ल है या क्षार (Base)?
सोडियम स्वयं क्षार धातु (Alkali Metal) है।
वही पानी में मिलकर यह क्षारीय घोल (Alkaline Solution) बनाता है।
इसलिए सोडियम अम्ल नहीं, बल्कि क्षार (Base) माना जाता है।
निष्कर्ष:
सोडियम शरीर के लिए आवश्यक है, लेकिन इसके अधिक सेवन से नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए संतुलित मात्रा में ही प्राकृतिक सोडियम युक्त भोजन लेना उत्तम विकल्प है। वही पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त है या प्रेग्नेंट महिला इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह से ही सप्लीमेंट या अधिक नमक का उपयोग करें।