High Protein Vegetables in hindi-9 सबसे ज्यादा प्रोटीन वाली सब्जी कौन सी है?

High Protein Vegetables in hindi-प्रोटीन स्वस्थ जीवन के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो कोशिकाओं की मरम्मत, ऊर्जा बनाए रखने में और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है। आज जानिए कि सबसे ज्यादा प्रोटीन वाली सब्जी कौन से होती है और उससे सम्बंधित अन्य खाद्य पदार्थो की जानकारिया।
सबसे ज्यादा प्रोटीन वाली सब्जी कौन सी है?
आमतौर पर सब्जियों में प्रोटीन की मात्रा कम ही होती है लेकिन कुछ ऐसी सब्जियां हैं जिनमें प्रोटीन अपेक्षाकृत अधिक होता है:
| हरी मटर सब्जी का नाम | 5 ग्राम प्रोटीन प्रति 100 ग्राम में |
|---|---|
| हरी मटर (Green Peas) | 5 ग्राम |
| पालक (Spinach) | 2.9 ग्राम |
| ब्रोकली (Broccoli) | 2.8 ग्राम |
| भिंडी (Okra) | 2 ग्राम |
| फूलगोभी (Cauliflower) | 1.9 ग्राम |
| बंदगोभी (Cabbage) | 1.3 ग्राम |
| गाजर (Carrot) | 0.9 ग्राम |
कौन सी हरी सब्जी में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है?
कुछ हरी सब्जियों में भी प्रोटीन अलप मात्रा में होता है जैसे –
- पालक – 2.9 ग्राम / 100 ग्राम
- सरसों के पत्ते – 2.7 ग्राम/100 ग्राम
- मेथी के पत्ते – 2.5 ग्राम। 100 ग्राम
20 सबसे अधिक प्रोटीन वाले चीज़ों की लिस्ट-high protein food chart in hindi
कौन से अनाज में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है?
अनाज protein का अच्छा स्रोत हो सकता है अगर इसके साथ दालों और सब्जियों को भी खाया जाये।
| अनाज | प्रोटीन प्रति 100 ग्राम में |
|---|---|
| सोया (Soybean) | 36 ग्राम |
| चना (Bengal Gram) | 19 ग्राम |
| जौ (Barley) | 12 ग्राम |
| गेहूं (Wheat) | 13 ग्राम |
| बाजरा (Pearl Millet) | 11 ग्राम |
| रागी (Finger Millet) | 7 ग्राम |
🔸 सोयाबीन में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है।
1 कटोरी सब्जी में कितना प्रोटीन होता है?
यदि आप सबसे अधिक हरी सब्जियों को कहते है तो 1 कटोरी में औसतन 2 – 5 ग्राम तक प्रोटीन प्राप्त कर सकते है।
- मटर की सब्जी – 6 – 8 ग्राम
- पालक पनीर – 7 – 10 ग्राम
- मिक्स वेजिटेबल – 4 – 6 ग्राम
किस भोजन में अच्छा प्रोटीन होता है?
प्रोटीन युक्त भोजन की लिस्ट
- टोफू और सोया चंक्स
- अंडे
- दालें जैसे -मूंग, मसूर, उरद, चना)
- दही और दूध
- सूखे मेवे
- चिकन, मछली
1 दिन में आदमी को कितना प्रोटीन खाना चाहिए?
- एक सामान्य व्यक्ति को अपने वजन के हिसाब से प्रोटीन ग्रहण करना होता है जैसे यदि वजन 60 किलो है तो 60 ग्राम प्रोटीन चाहिए। एक ग्राम प्रोटीन प्रति एक किलो वजन के लिए।
- बच्चों को – प्रोटीन 19 से 34 ग्राम
- प्रेग्नेंट महिलाओं को – 75 से 100 ग्राम
- मसल्स बनाने वालों को – 1.5 से 2 ग्राम
कौन सी दाल में प्रोटीन ज्यादा होता है?
| दाल | प्रति 100 ग्राम में प्रोटीन |
|---|---|
| सोयाबीन दाल | 36 ग्राम |
| मसूर दाल | 24 ग्राम |
| मूंग दाल | 24 ग्राम |
| उड़द दाल | 25 ग्राम |
| चना दाल | 22 ग्राम |
| अरहर/तूर की दाल | 22 ग्राम |
निष्कर्ष:
इस लेख में सबसे ज्यादा प्रोटीन वाली सब्जियों के बारे विशेष रूप से बताया गया है। यदि आप शाकाहारी है तो आपके लिए दालें, आज और हरी मटर का सेवन बेहतर हो सकता है। प्रोटीन वजन कम करने वालो के लिए बहुत जरुरी होता है। लेकिन किसी भी डाइट को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह आवश्यक है।