आयुर्वेद में पुरुषों के लिए कच्चे लहसुन खाने का 11 लाभ और नुकसान
पुरुषों के लिए कच्चे लहसुन का सेवन बहुत लाभदायक हो सकता है , यह रक्तदाब को कण्ट्रोल करने , इम्युनिटी को स्वस्थ रखता है। वही यह पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाने और सेक्स ड्राइव में सुधार करता है हालांकि कई बार लाभ देने वाली चीज़ो से कुछ नुकसान भी हो सकते है इसलिए आयुर्वेद के अनुसार सही मात्रा में लहसुन(garlic) खाने के फायदे और नुकसान सबंधी जानकारियों को इस आर्टिकल के द्वारा जान सकते है। बहुत कच्चे लहसुन का सेवन पुरुषों के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है।
![पुरुषों के लिए कच्चे लहसुन के फायदे और नुकसान](https://healthvichaar.com/wp-content/uploads/2024/12/purusho-ke-liye-kachcha-lahsun-ke-fayde-nuksan-300x157.jpg)
पुरुषों के लिए कच्चे लहसुन खाने का लाभ-
पुरुषों के लिए कच्चे लहसुन(raw garlic) का सेवन करने से कई लाभ हो सकता है, लेकिन इसे सही तरीके और मात्रा में खाना जरूरी है। आइए लहसुन को कच्चा खाने के कुछ प्रमुख फायदों और संभावित नुकसानों को पढ़ते हैं-
यौन शक्ति बढ़ाने के लिए
मैन पावर या यौन शक्ति बढ़ाने के लिए लहसुन एक बहुत प्रभावी और प्राकृतिक उपाय है। लहसुन में अलिसिन एक सक्रिय तत्व हैं, ये टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं जिससे मर्दाना ताकत में सुधार कर सकते हैं। मैन पावर के लिए लहसुन का उपयोग कैसे करें? के बारे में चाहते हैं, तो आगे बताये गए इन आयुर्वेदिक तरीकों का पालन कर सकते हैं।
सेक्सुअल परफॉरमेंस में वृद्धि होती है
पुरुषों में सहनशीलता और ताकत की कमी के कारण कई पुरुष बेहतर परफॉरमेंस देने में असमर्थ रहते है इससे उनकी पर्सनल लाइफ पर भी इफ़ेक्ट पड़ता है कच्चा लहसुन उनकी सहन शक्ति बढ़ाने के साथ पूरी हेल्थ भी बेहतर कर सकता है।
लहसुन में कई संभावित स्वास्थ्य लाभ हैं, जिसमें ऊर्जा स्तर और सहनशक्ति को बढ़ावा देना शामिल है। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि लहसुन थकान को कम करने और रक्त संचार को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, जिससे सहनशक्ति और ऊर्जा के स्तर में वृद्धि हो सकती है। लहसुन में विटामिन बी6 और सी, मैंगनीज और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने और थकान से लड़ने में मदद कर सकते हैं।
स्पर्म की गतिशीलता और गुणवत्ता बढ़ाये
पुरुषों में क्वालिटी स्पर्म की कमी से उन्हे संतान सुख पाने में मुश्किल हो सकती है। तकरीबन 40 प्रतिशत से अधिक बाँझपन पुरुषो(man infertility) में होता है कच्चा लहसुन और एक बेहतर लाइफस्टाइल स्पर्म(शुक्राणु) को गतिशील और गुणवत्ता बना सकता है।
इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या के लिए
कई बार जननांगों में बेहतर ब्लड सर्कुलेट न होने से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की प्रॉब्लम हो जाती है, यदि रोजाना कच्चे लहसुन का सेवन इस समस्या को दूर करने में हेल्पफुल होता है। दरअसल लहसुन में एलिसिन यौगिक होता है जजों ब्लड वेसल्स को फैलाता है जिससे खून का प्रवाह तेज हो सके।
पुरुषों के लिए गाजर जूस के लाभ और इसके बीटा कैरोटीन के फायदे
आयुर्वेद के अनुसार लहसुन कैसे खाएं?
लहसुन को आयुर्वेद में एक बेहद शक्तिशाली औषधि माना जाता है क्योंकि इसे विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए अलग-अलग तरह से उपयोग किया जाता है। आयुर्वेद में लहसुन को रस या रसम में वर्गीकृत(classify) किया जाता है वही यह उत्तेजक (stimulant), तीव्र और गर्म गुणों वाला है। इसलिए इसके सेवन से पहले इसके खाने के तरीके के बारे में जानना जरुरी है जिसे शरीर को नुकसान न हो।
पुरुषों के लिए कच्चे लहसुन कच्चे सेवन कैसे करें
- आयुर्वेद में लहसुन को कच्चा खाने के लिए कहा जाता है जिसे इसमें पाया जाने तत्व अलिसिन से शरीर को फायदे मिल सके।
- रोज़ सुबह खाली पेट एक से दो कच्चे लहसुन की कलियाँ चबाकर खा सकते हैं। इससे कफ और वाट बैलेंस रहता है इसके अलावा ब्लड प्रेसर और इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है। लहसुन को शहद के साथ भी मिलाकर खा सकते है।
- लहसुन का काढ़ा (Garlic Decoction) – कच्चे लहसुन की 5-6 कलियाँ ले इसमें , 1 चम्मच अदरक का पेस्ट डाले, 3-4 तुलसी के पत्ते इसे एक कप पानी में उबालें। इस काढ़े को 1-2 बार दिन में पिएं। इससे सर्दी-जुखाम के इन्फेक्शन से आराम मिलता है।
- लहसुन का पाउडर (Garlic Powder) के पाउडर को गर्म दूध या पानी में डालकर भी ले सकते है यह ब्लड सर्कुलेशन, पित्त और पेट को फिट रक्त है।
- लहसुन के तेल से सिर पर मालिश करने से और जोड़ो में मालिश करने से सर्दियों में दर्द से राहत मिलती है।
कच्चे लहसुन के अन्य फायदे
1. दिल की सेहत
कच्चा लहसुन रक्तचाप (blood pressure) को कण्ट्रोल करने में बहुत मदद करता है, जिससे ह्रदय स्वस्थ रहता है और दिल के रोगों का खतरा कम हो सकता है। इसके अतिरिक्त यह खून को पतला करता है जिससे हार्ट अटैक का जोखिम भी कम हो सकता है।
2. कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करना
कच्चा लहसुन शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) का स्तर कम करने में मदद करता है और साथ ही अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता भी है।
3. प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करना
लहसुन में एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं, जो संक्रमणों से लड़ने शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
4. हॉर्मोनस को बैलेंस
लहसुन पुरुषों के हॉर्मोन जिसे टेस्टोस्टेरोन कहते है के स्तर को बढ़ा सकता है, इससे उनमे सेक्स ड्राइव और शारीरक छमता में सुधार हो सकता है।
5. कैंसर के जोखिम से सुरक्षा
कच्चा लहसुन कुछ इस तरह के कैंसर जैसे – आंत और पेट के कैंसर क जोखिम से मुकाबला कर सकता है इसमें उपस्थित एंटी कार्सिनोजेनिक गुणों वाला अलिसिन यानि सल्फर यौगिक भरपूर होते हैं।
6. पाचन तंत्र में असरदार
लहसुन के कच्चे रूप में सेवन करने से पेट की कई समस्याएं समस्याओं, जैसे – गैस, कब्ज और अपच में कमी करने में मदद करता है। वही यह आंतों में पाए जाने वाले अच्छे बैक्टीरिया को भी बढ़ावा देता है।
7. मोटापा घटाने में मदद करे
कच्चा लहसुन आपके मेटाबोलिज्म रेट को तेज करने में और फैट जलाने की प्रोसेस में काफी मदद कर सकता है, जिससे fat loss में हेल्प मिल सकती है।
कच्चे लहसुन के नुकसान
- वैसे तो कच्चा लहसुन पेट के लिए बहुत बढ़िया होता है लेकिन जिनका पाचन संवेदनशील (sensitive) होता है उनमे यह ऐठन, जलन अउ गैस की वजह भी बन सकता है।
- कच्चे लहसुन के अधिक सेवन से शरीर और मुँह से तीव्र गंध आने लगती है।
- हो सकता है की कुछ में कच्चे लहसुन का सेवन करने से खुजली या रैशेज होने लगे और अधिक खाने से मुँह में सूजन या जलन भी हो सकती है।
- कुछ लोगो में लहसुन का अधिक सेवन से खून के पतले होने लगता है जिससे रक्तस्राव (bleeding) का खतरा बढ़ सकता है, यदि वे ब्लीडिंग रुकने की दवाइयाँ ले रहे हैं तो लहसुन इन दवाओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है इसलिए पहले डॉक्टर से पूछे।
- गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को कच्चा लहसुन को अधिक मात्रा में खाने इ पहले चिकित्सक से सलाह ले क्योंकि यह गर्भाशय को संकुचित कर सकता है।
निष्कर्ष
पुरुषों के लिए कच्चे लहसुनस्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत फ़ायदेमदं है वही यह खासकर इम्यून सिस्टम, ह्रदय, किडनी और हार्मोन्स संतुलन में लाभकारी है। क्योंकि इसके फायदे और कुछ नुकसान भी हो सकते है इसलिए इसके सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले।
FAQs
Q- 7 दिन तक लहसुन और शहद खाने से क्या होता है?
A- लहसुन में मौजूद अलिसिन यौगिक और शहद में थक्कारोधी प्रभाव होते हैं, जो वैरिकाज़ नसों के गठन को रोक सकते है। इसके अलावा इन दोनों के साथ सेवन से ब्लड प्यूरीफाई होता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है।
Q-क्या मुझे लहसुन बिस्तर में ज्यादा देर तक टिक सकता है?
A- पुरुषों के लिए कच्चे लहसुन उनकी सेक्सुअल परफॉरमेंस बढ़ा सकती है जो आपको बिस्तर पर ज्यादा देर टिकने में मदद करेगी है इसके अलावा यह स्टैमिना और सेक्स ड्राइव बढ़ाने में भी हेल्पफुल है।